Gold Silver Price Today : सोने चांदी के दामों का डाउनफॉल शुरु, चांदी ₹25,000 गिरी तो सोने की चमक भी हुई फीकी

Gold Silver Price Today : सोने चांदी के दामों में लगातार गिरावट होती जा रही है । शुक्रवार को भी सर्राफा बाजार खुलते ही सोने चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है । शुक्रवार को चांदी एक बार फिर से गिरावट के बाद तीन लाख से नीचे आ गई है । वहीं सोने के दामों में लगातार हो रही गिरावट के बाद सोने के दाम 1.5 लाख के करीब आ पहुंचे हैं ।

शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में सोने के दामों में लगभग 2 हज़ार रुपए की गिरावट दर्ज की गई है । GoodReturns के अनुसार शुक्रवार सुबह दिल्ली एनसीआर में 24K सोने के दाम 2,070 रुपए की गिरावट के बाद 1,52,500 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं, 22K सोने के दामों में 1,900 रुपए की गिरावट हुई जिसके बाद दाम 1,39,800 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं ।

वहीं 18K सोने के दामोंं में भी 1,560 रुपए की गिरावट हुई है जिसके बाद 18 कैरेट सोने के दाम 1,14,410 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए हैं । चांदी के दामों में भी पिछले दो दिनों से भारी गिरावट दर्ज की जा रही है । पिछले दो दिनों में चांदी के दामों में 45,000 रुपए की गिरावट आई है । शुक्रवार को चांदी के दाम 25 हज़ार रुपए गिर कर 2,75,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं ।

इसी साल 29 जनवरी को चांदी के दाम अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे जब चांदी के दाम 4,10,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए थे ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!