Gold Silver Price Hike : सोने चांदी के दामों में फिर से आया भारी उछाल, जानें आज के ताज़ा भाव ?

Gold Silver Price Hike : सोमवार को एक बार फिर से देश में सोने चांदी के दामों में भारी उछाल आया है । सोमवार को देश में सोने के दामों में 6 हज़ार रुपए से ज्यादा की बढोतरी हुई है तो वहीं चांदी दाम भी उछाल के बाद 3 लाख के पार पहुंच गए हैं । पिछले कुछ दिनों में सोने चांदी के दामों में गिरावट के बाद निवेशकों में खलबली मच गई थी लेकिन एक बार फिर से सोने चांदी के दामों ने तेज़ी पकड़ ली है ।

आज क्या हैं सोने का दाम ?

GoodReturns के अनुसार सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजार खुलते ही सोने के दामों ने लंबी छलांग लगाई है । शुक्रवार को बाजार बंद होने पर 24 कैरेट सोने के दाम 1,52,500 रुपए प्रति ग्राम पर था लेकिन सोमवार को बाजार खुलते ही सोने के दामों में 6,500 का उछाल आया है जिसके बाद अब दिल्ली एनसीआर में 24 कैरेट सोने के दाम 1,58,990 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं । वहीं 22 कैरेट सोने के दाम भी 1,45,750 रुपए प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोने के दाम 1,19,280 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं । (Gold Silver Price Hike)

अलग अलग शहरों के दाम !

शहर24K (प्रति 10 ग्राम)22K (प्रति 10 ग्राम)18K (प्रति 10 ग्राम)
Chennai₹1,59,820₹1,46,500₹1,25,200
Mumbai₹1,58,840₹1,45,600₹1,19,130
Delhi₹1,58,990₹1,45,750₹1,19,280
Kolkata₹1,58,840₹1,45,600₹1,19,130
Bangalore₹1,58,840₹1,45,600₹1,19,130
Hyderabad₹1,58,840₹1,45,600₹1,19,130
Kerala₹1,58,840₹1,45,600₹1,19,130
Pune₹1,58,840₹1,45,600₹1,19,130
Vadodara₹1,58,890₹1,45,650₹1,19,180
Ahmedabad₹1,58,890₹1,45,650₹1,19,180

चांदी के दामों में कितना उछाल आया ?

Good Returns के अनुसार सोमवार को चांदी ने भी अपनी कीमतो में उछाल दिखाया है । दिल्ली एनसीआर में सोमवार को चांदी के दामों में भी 25,000 रुपए की बढोतरी हुई है जिसके बाद एक बार फिर से चांदी ने देश में 3 लाख का आकंड़ा छू लिया है । अब दिल्ली एनसीआर में चांदी के दाम 3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!