Gold Silver Price Hike : सीज़फायर होते ही सोने चांदी के दामों में आया भारी उछाल , जानिए आपके शहर में क्या हैं आज के भाव ?

Gold Silver Price Hike : इज़रायल-ईरान के बीच युद्ध विराम की घोषणा होते ही सोने चांदी के दामों में भारी उछाल आया है । इतना ही शेयर बाज़ार ने भी अच्छी बढत दिखाई है । मिडल ईस्ट में हुए युद्ध के दौरान सोने चांदी के दामों में लगातार उतार चढाव देखा गया ऐसे में निवेशकों में शंकाएं रहीं कि सोने चांदी के दाम गिरेंगे या उठेंगे लेकिन आज जैसे ही अमेरिका ने ईरान युद्ध को लेकर 15 दिन के सीज़फायर का एलान किया वैसे ही सोने चांदी के बाजा़र में जबरदस्त उछाल देखा गया है ।

दिल्ली एनसीआर में सोने के दाम

GoodReturns के मुताबिक सीजफायर का एलान होते ही सोने के दामों में लगभग 4 हज़ार रुपए प्रति दस ग्राम की बढोतरी दर्ज की गई है । बुधवार को दिल्ली एनसीआर में 24 कैरेट सोने के दामों में 3,980 रुपए प्रति दस ग्राम की बढत दर्ज की गई है जिसके बाद 24 कैरेट सोने के दाम 1,53,970 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं । Gold Silver Price Hike

22 कैरेट सोने के दामों में भी लगभग 3,650 रुपए प्रति दस ग्राम की बढोतरी हुई है जिसके बाद 22 कैरेट सोने के दाम 1,41,150 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं । वहीं 18 कैरेट सोने के दामों में 2,990 रुपए बढकर अब 18 कैरेट सोने के दाम 1,15,520 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं ।

चांदी में भी आया उछाल

युद्ध विराम की घोषणा होते ही केवल सोने के दामों में ही नहीं बल्कि चांदी के दामों में भी उछाल आया है । बुधवार को दिल्ली एनसीआर में चांदी के दामों में 10,000 रुपए प्रति किलोग्राम की बढोतरी दर्ज की गई है जिसके बाद दिल्ली एनसीआर में चांदी के दाम 2,60,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं ।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button