Gold Silver Price Down : देश में सोना 7 हज़ार तो चांदी 45 हज़ार तक टूटी, जानें ताज़ा भाव

Gold Silver Price Down : 28 फरवरी को शुरु हुए ईरान और इजरायल के युद्ध के बाद देश में सोने चांदी के दामों में जिस तरह भारी बढोतरी हुई थी ठीक उसी क्रम में अब सोने चांदी के दाम चार दिनों में काफी कम हो गए हैं । चार दिनों में सोने के दामों में जहां लगभग 7 हज़ार रुपए की गिरावट आई है तो वहीं चांदी के दाम भी 45 हज़ार रुपए तक गिर गए हैं ।

Good Returns के अनुसार 2 मार्च को सोने के दाम 1.70 लाख रुपए प्रति दस ग्राम तक चले गए थे लेकिन पिछले चार दिनों में सोने के दामों में अचानक से गिरावट देखी गई है । 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम 7 हज़ार रुपए तक गिर गए हैं । इतना ही नहीं चांदी के दाम भी लगभग 45 हज़ार रुपए तक गिर गए हैं ।

Good Returns के अनुसार दिल्ली एनसीआर में 24 कैरेट सोने के दामों में चार दिनों में लगभग 6,930 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है वहीं 22 कैरेट सोने के दाम 6,360 रुपए तक गिरे हैं इसी प्रकार 18 कैरेट सोने के दाम भी 5,200 रुपए तक गिर गए हैं ।

सोने के दाम (Gold Silver Price Down)

सोने की शुद्धतापुराना दाम (₹)नया दाम (₹)कुल अंतर (कमी)
24 कैरेट1,69,9501,63,020– ₹6,930
22 कैरेट1,55,8001,49,440– ₹6,360
18 कैरेट1,27,5001,22,300– ₹5,200

चांदी के दाम (Gold Silver Price Down)

चांदी के भावकीमत (₹)
पुराना दाम3,30,000
नया दाम2,84,900
कुल गिरावट (अंतर)– ₹45,100

ये भी पढें :- Gold Silver Price Hike : ईरान-इज़रायल युद्ध का असर, चांदी 3 लाख पार, सोने में भी बढ़त

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button