Gold Price Crash : देश में सोने चांदी के दाम हुए क्रैश, एक दिन में 10 हज़ार के ज्यादा की गिरावट

Gold Price Crash : सोमवार को देश में सोने चांदी के रेट क्रैश हो गए । एक दिन में सोने के दामों में 10 हज़ार से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई जबकि चांदी के दाम भी 15 हज़ार तक गिर गए । पिछले पांच दिनों की बात करें तो सोने के दामों में लगभग 25 हज़ार रुपए की गिरवाट दर्ज की गई है ।
डेढ लाख से नीचे आया सोना
सोमवार को देश में सोने के दामों में 10,320 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट देखी गई है । हालांकि विश्व में अशांति का माहौल बना हुआ है लेकिन फिर भी सोने चांदी के दाम लगातार नीचे जा रहे हैं । मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से विश्व में अस्थिरता का दौर चल रहा है लेकिन फिर भी सोने चांदी जैसे धातुओं के दाम लगातार गिर रहे हैं ।
सोमवार को 24 कैरेट सोने के दामों में 10,320 रुपए की गिरावट दर्ज की गई जिसके बाद 24 कैरेट सोने के दाम 1,35,650 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए हैं वहीं 22 कैरेट सोने के दामों में 9,450 रुपए की गिरावट आई है जिसके बाद 22 कैरेट सोने के दाम 1,24,350 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं । इसी प्रकार 18 कैरेट सोने के दामों में 7,740 रुपए की गिरावट के बाद दाम 1,01,740 रुपए हो गए हैं ।

चांदी के दाम भी आए ज़मीन पर
केवल सोना ही नहीं बल्कि चांदी के दाम भी जमीन पर आने लगे हैं । सोमवार को चांदी के दामों मे 15,000 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है । सोमवार को चांदी 15 हज़ार रुपए गिरकर 2,35,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है । चांदी के दामों में पिछले 5 दिनों में लगभग 40 हजा़र रुपए की गिरावट दर्ज की गई है ।
