गुरुग्राम के सेक्टर-69 में अवैध कब्जों के खिलाफ GMDA का बड़ा एक्शन
जीएमडीए की टीम ने दो रेस्तरां, एक कार्यालय,वाशिंग वर्कशॉप,पालिश की दुकान पर कार्रवाई करते हुए जमीदोंज कर दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी किसी तरह का विरोध नहीं हुआ।

Gurugram News Network –अवैध कब्जों के खिलाफ जीएमडीए की प्रर्वतन शाखा का एक्शन कई महीनों से जारी है। बुधवार को जीएमडीए की टीम कार्रवाई करने के लिए नए गुरुग्राम के सेक्टर-69 में दलबल के साथ पहुंची। विरोध करने वालों से निपटने के लिए काफी संख्या में पुलिसबल भी मौजूद रहा।
जीएमडीए की टीम ने दो रेस्तरां, एक कार्यालय,वाशिंग वर्कशॉप,पालिश की दुकान पर कार्रवाई करते हुए जमीदोंज कर दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी किसी तरह का विरोध नहीं हुआ।
नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने बताया कि दुकान जीएमडीए की सर्विस रोड पर बिना अनुमति के बनाई हुई थी। जीएमडीए ने बंजारों की तरफ से डाली गई झुग्गियों को भी तोड़ डाला।
आरएस बाठ ने बताया कि ग्रीन बेल्ट और सरकारी भूमि से कब्जा हटवाया गया है। अवैध कॉलोनी और किसी भी अवैध निर्माण को पनपने नहीं दिया जाएगा,अभियान जारी रहेगा।