Global CIty Gurugram : 907 करोड़ से बदलेगी द्वारका एक्सप्रेसवे की तस्वीर, जानें क्या है अंडरग्राउंड इंटरचेंज प्लान

HSIIDC द्वारा 1,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित की जा रही इस सिटी के पहले चरण (587 एकड़) का काम दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वर्तमान में यहाँ निम्नलिखित इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम चल रहा है।  इसमें 13 किमी आंतरिक सड़कें, 10 किमी लंबी यूटिलिटी टनल (सभी बि

Global CIty Gurugram : हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी ‘ग्लोबल सिटी परियोजना को दिल्ली-एनसीआर से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने द्वारका एक्सप्रेसवे से ग्लोबल सिटी को जोड़ने के लिए एक अंडरग्राउंड इंटरचेंज का प्रस्ताव तैयार किया है। करीब 907 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से ग्लोबल सिटी का ट्रैफिक बिना किसी सिग्नल या रुकावट के सीधे एक्सप्रेसवे पर चढ़ और उतर सकेगा।

NHAI द्वारा तैयार किए गए प्रपोजल के अनुसार, यह इंटरचेंज जमीन के नीचे सुरंगों के माध्यम से बनाया जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि भारी ट्रैफिक के बावजूद ग्लोबल सिटी और द्वारका एक्सप्रेसवे के बीच आवागमन पूरी तरह बाधा मुक्त रहेगा। इसमें 907 करोड़ (फंडिंग HSIIDC द्वारा की जाएगी),  मल्टीलेयर अंडरग्राउंड इंटरचेंज  और   सेक्टर-36, 36B, 37 और 37B को सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा।

हरियाणा सरकार ग्लोबल सिटी को विश्व स्तरीय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस प्रोजेक्ट के सेंटर में भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग बनाने की योजना है। यह एक ‘आइकॉनिक टावर’ होगा, जिसमें प्रीमियम ऑफिस स्पेस, ग्लोबल कॉर्पोरेट हेडक्वार्टर, लग्जरी हॉस्पिटैलिटी और एक शानदार ऑब्जर्वेशन डेक होगा। इसकी तुलना दुबई और सिंगापुर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल स्काईलाइन से की जा रही है।

ग्लोबल सिटी: पहले चरण का काम जोरों पर

HSIIDC द्वारा 1,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित की जा रही इस सिटी के पहले चरण (587 एकड़) का काम दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वर्तमान में यहाँ निम्नलिखित इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम चल रहा है।  इसमें 13 किमी आंतरिक सड़कें, 10 किमी लंबी यूटिलिटी टनल (सभी बिजली-पानी के तारों के लिए), 26 किमी स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज,नवाचार केंद्र, स्टार्टअप हब और आवासीय टावर शामिल है।

ग्लोबल सिटी को अंडरग्राउंड इंटरचेंज के जरिए द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। इस पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

अरुण गर्ग, डीजीएम, HSIIDC

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button