Gau Rakshak Monu Manesar को मिली ज़मानत, ढाई साल बाद जेल से आएगा बाहर मोनू मानेसर

Gau Rakshak Monu Manesar : गौ रक्षक एवं बजरंग दल कार्यकर्ता मोनू मानेसर को राजस्थान के जुनैद नासिर हत्याकांड में जयपुर हाइकोर्ट से जमानत मिल गई है । आखिरकार लगभग ढाई साल बाद मोनू मानेसर जेल से बाहर आएगा । साल 2023 में मोनू मानेसर को गुरुग्राम पुलिस ने मानेसर की सेक्टर 1 मार्केट से गिरफ्तार किया था ।

नासिर जुनैद हत्याकांड में जेल है बंद

गुरुग्राम के मानेसर का रहने वाला गौ रक्षक मोनू मानेसर जिसका असली नाम मोहित यादव है । उसको गुरुग्राम पुलिस ने 12 सितंबर 2023 को गुरुग्राम पुलिस ने मानेसर की सेक्टर 1 मार्केट से गिरफ्तार किया था । मोनू मानेसर पर पटौदी में एक झगड़े के दौरान फायरिंग करने का आरोप था । इसी साल अगस्त के महीने में नूंह में नल्हड़ महादेव मंदिर की जलाभिषेक यात्रा के दौरान दंगे हुए थे ।

मोनू मानेसर पर जलाभिषेक यात्रा से पहले भड़काऊ पोस्ट शेयर करने का भी आरोप था इसीलिए मेवात दंगे में भी मोनू मानेसर को आरोपी बनाया गया था । बाद में राजस्थान के रहने वाले नासिर जुनैद हत्याकांड में भी राजस्थान पुलिस ने मोनू मानेसर को ट्रांजिट रिमांड पर लिया था ।

गुरुग्राम के मामले में मिल चुकी है जमानत

हालांकि गुरुग्राम के पटौदी का मामला और नूंह दंगे के मामले में मोनू मानेसर को पहले ही जमानत मिल चुकी है लेकिन नासिर जुनैद हत्याकांड में मोनू को अभी तक जमानत नहीं मिली थी । गुरुवार को जयपुर हाइकोर्ट में हुई मामले की सुनवाई के दौरान मोनू मानेसर को जयपुर हाइकोर्ट ने मोनू मानेसर को जमानत दे दी है ।

एडवोकेट कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि जयपुर हाइकोर्ट ने मोनू को जमानत दे दी है । लेकिन अभी मोनू एक या दो दिन में जेल से बाहर आएगा क्योंकि गुरुग्राम के मामले में अभी तक बॉन्ड नहीं भरा गया है । पहले गुरुग्राम के मामले में बॉन्ड भरा जाएगा जिसके बाद मोनू मानेसर की जेल से रिहाई हो पाएगी ।

जमानत मिलते ही परिवार में खुशी

मानेसर के रहने वाले मोनू मानेसर की जमानत की खबर मिलते ही उसके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है । मानेसर के रहने वाले देवेन्द्र यादव ने बताया कि मोनू को ढाई साल बाद जमानत मिली है । इसको लेकर परिवार में खुशी का माहौल है ।

हज़ारों गौवंशों की जिंदगी बचाई

मोनू मानेसर पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से गौवंशों की जिंदगियां बचाने में जुटा हुआ है । मोनू मानेसर की पूरी टीम रात रात भर सड़कों पर पहरा देकर गौ तस्करों और गौ हत्यारों को पकड़ने के लिए पहरा देते थे । अब तक मोनू मानेसर और उसकी हज़ारों गौ वंशों की जिंदगियां बचा चुके हैं जिनको गौ तस्कर काटने के लिए ले जाते थे ।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button