LPG Cylinder Rate : होली से ठीक पहले बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, पड़ेगी महंगाई की मार

LPG Cylinder Rate : होली से ठीक एक दिन पहले देश में एलपीजी इस्तेमाल करने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगा है । आज से देश में यानी कि 1 मार्च 2026 से देश में LPG गैस सिलेंडर के दामों में बढोतरी हो गई है । ये बढोतरी 28 रुपए से लेकर 31 रुपए तक की गई है । ये बढोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतो में की गई है ।

हालांकि, राहत की बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर और पाइप वाली गैस की कीमतों को स्थिर रखा गया है ।

कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस बार केवल 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं । यह बढ़ोतरी विभिन्न शहरों में अलग-अलग है, जिसका सीधा असर व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ने वाला है । दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की पुरानी कीमत 1740.50 रुपये थी, जो अब 28.00 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1768.50 रुपये हो गई है ।

कोलकाता में सबसे अधिक 31.00 रुपये का इजाफा हुआ है, जिससे यहां कीमत 1844.50 रुपये से बढ़कर 1875.50 रुपये पर पहुंच गई है । इसी तरह, मुंबई में सिलेंडर के दाम 1692.00 रुपये से 28.50 रुपये बढ़कर 1720.50 रुपये हो गए हैं, जबकि चेन्नई में 29.50 रुपये की वृद्धि के बाद नई कीमत 1929.00 रुपये (पुरानी कीमत 1899.50 रुपये) लागू हो गई है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button