Haryana के Gangsters की नहीं चलेगी भाईगिरी, जेल में अब टॉयलेट साफ करेंगे गैंगस्टर, नए आदेश जारी

Haryana Gangsters : हरियाणा की जेलों में बंद गैंगस्टरों की अब जेल के अंदर चलने वाली भाईगिरी पर लगाम लगने वाली है । हरियाणा के डीजी जेल आलोक राय ने अपनी रिटायरमेंट से पहले जेलों के अंदर सख्त नियम लागू करने के निर्देश जारी किए हैं । हरियाणा की जेलों में बंद 50 से ज्यादा कुख्यात गैंगस्टरों को भी अब आम कैदियों की तरह ही काम करना होगा ।

जेल में नहीं होगी खातिरदारी

हरियाणा के डीजी जेल आलोक राय बुधवार यानि कि 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं उससे पहले उन्होनें हरियाणा की जेलों में बड़े बदलाव के निर्देश दिए हैं । सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान आलोक राय ने बताया कि अब से हरियाणा की जेलों में गैंगस्टरों की भाईगिरी पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी ।

गैंगस्टरों की चापलूसी या सेवा करने वाले अन्य कैदियों को उनके आसपास भी नहीं आने दिया जाएगा । डीजी जेल ने आदेश दिए हैं कि गैंगस्टरों की अब कोई कैदी ड्यूटी नहीं करेगा । इतना ही नहीं अब गैंगस्टर भी अन्य कैदियों की तरह ही जेल की वर्दी पहना करेंगे ।

टॉयलेट साफ करने होंगे

हरियाणा डीजी जेल आलोक राय ने गैंगस्टरों के रौब को तोड़ते हुए निर्देश जारी किए हैं कि अब से हरियाणा की जेलों में बंद गैंगस्टर जेल के टॉयलेट साफ करेंगे । इसको लेकर अब जेल में रोस्टर जारी किया गया है । गैंगस्टरों द्वारा जेल के अंदर ली जाने वाली मौज को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा । जेल के अंदर अब किसी प्रकार की भाईगिरी नही चलेगी ।

जेलों के अंदर नहीं चलेगा वर्चस्व

हरियाणा की जेलों में बंद गैंगस्टर्स को जब भी कोर्ट में पेश किया जाता था तो उनकी वीडियोज़ पर गाने लगाकर रील बनाई जाती थी । जेल के बाहर समाज में अपना वर्चस्व दिखाने के लिए वीडियो को वायरल किया जाता था लेकिन अब जेल के अंदर से ही इनके वर्चस्व को तोड़ा जाएगा । जेल में बंद 81 फीसदी गैंगस्टरों को अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही कोर्ट में पेश किया जाता है ।

जेल महानिदेशक ने बताया कि जेल मुख्यालय के बाहर जेल में बने उत्पादों का आउटलेट खोल दिया गया है, जिसमें फर्नीचर का सामान, बेकरी का सामान, ऐलोवीरा से बने प्रोडक्ट सहित काफी चीजें उपलब्ध हैं। हरियाणा की गुरुग्राम, अंबाला, करनाल, पानीपत और फरीदाबाद जेलों में वोकेशनल ट्रेनिंग और आइटीआई के कोर्स शुरू किए जा चुके हैं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button