Haryana News

Gangrape News: पहले 3 लड़कियों को किया किडनैप….फिर 18 लड़कों ने किया गैंगरेप, पीड़ितों ने सुनाई आपबीती

Advertisement
Advertisement

Gangrape News: झारखंड के खूंटी जिले से दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आय है, जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। यहां पहले 5 नाबालिग लड़कियों को अगवा किया गया, फिर उनमें से 3 के साथ 18 नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया। इस दौरान दो लड़कियां आरोपियों के चंगुल से निकलकर भागने में कामयाब रहीं। 

Advertisement

nn

पीड़ित लड़कियों ने गांव में जाकर लोगों को आपबीती सुनाई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खूंटी के एसपी अमन कुमार ने बताया कि ये घटना शुक्रवार देर रात की है। 5 लड़कियां रनिया इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रही थीं। 

nn

इस दौरान कुछ लड़कों ने उनका पीछा करने लगे। कुछ दूर आगे सूनसान रस्ते में उन्होंने सभी लड़कियों को किडनेप कर लिया। इसके बाद वे उन्हें जबरन पहाड़ी इलाके में ले जाने लगे। इस दौरान दो लड़िकयों ने आरोपियों के हाथों को दांत से काट लिया। पकड़ ढीली पड़ते ही दोनों वहां भाग निकलीं। 

nn

इसके बाद सभी 18 आरोपियों ने तीन लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार किया। उन्हें जंगल में छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों के चंगुल से निकली लड़कियां गांव पहुंची। उन्होंने लोगों को सारी बातें बताईं. इसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित लड़कियों को अपने साथ ले गए. पांच लड़कियों में से तीन की उम्र 12-16 साल बताई गई है, जबकि आरोपी लड़कों की उम्र 12-17 साल के बीच है. पीड़ितों के परिजन उन्हें लेकर स्थानीय थाने पहुंचे। 

nn

एसपी ने बताया कि पीड़ित लड़कियों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया। पीड़ितों का मेडिकल जांच कराया गया है। पुलिस की एक टीम ने सभी आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। 

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!