Raid : बिजली बोर्ड में ‘गब्बर’ का छापा, मचा हड़कंप, गब्बर ने खुद फोन घुमाकर चेक किया सिस्टम

पंचकूला कॉल सेंटर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का औचक निरीक्षण; बोले—'शहरी क्षेत्र में 2 और ग्रामीण में 4 घंटे में ठीक हो बिजली, लापरवाही हुई तो खैर नहीं!'

Raid : अपने कड़क अंदाज और ताबड़तोड़ छापों के लिए हरियाणा की राजनीति में ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर सूबे के ऊर्जा मंत्री अनिल विज एक बार फिर पूरे एक्शन मोड में नजर आए। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती और उपभोक्ताओं की आ रही परेशानियों को देखते हुए ‘गब्बर’ ने बुधवार को पंचकूला स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के मुख्य कॉल सेंटर पर अचानक Raid धावा बोल दिया। मंत्री अनिल विज के इस औचक निरीक्षण से पूरे बिजली महकमे और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ‘गब्बर’ ने न सिर्फ वहां की व्यवस्थाएं देखीं, बल्कि खुद अपने मोबाइल से कंप्लेंट दर्ज कराकर सिस्टम की मुस्तैदी को परखा।

Raid : 1912 हेल्पलाइन पर खेल खत्म, सीधे मॉनिटरिंग पर जोर

औचक निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने उपभोक्ताओं से एक बड़ी अपील की। उन्होंने कहा कि बिजली गुल होने या बिलिंग की समस्या आने पर लोग सीधे स्थानीय कर्मचारियों को फोन करने के बजाय ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर 1912 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इससे हर शिकायत रिकॉर्ड पर रहेगी और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं पाएंगे। इस कॉल सेंटर में 250 कर्मचारी 24 घंटे शिफ्ट में काम करते हैं। मंत्री जी ने खुद कंप्यूटर स्क्रीन पर जाकर पेंडिंग शिकायतों का लाइव स्टेटस चेक किया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों से उनकी कार्यप्रणाली जानी।

Raid  : गब्बर ने खुद उपभोक्ताओं को मिलाया फोन, अधिकारियों की लगाई क्लास

निरीक्षण के दौरान अनिल विज ने रैंडमली कुछ उपभोक्ताओं के नंबर उठाकर उन्हें खुद फोन घुमा दिया। जब कुछ उपभोक्ताओं ने शिकायत का समाधान न होने और ढीले रिस्पॉन्स की बात कही, तो मंत्री जी का पारा चढ़ गया और उन्होंने वहीं मौजूद सीनियर अधिकारियों की जमकर क्लास लगा दी।

‘गब्बर’ का नया अल्टीमेटम: “अधिकारी और कर्मचारी कान खोलकर सुन लें, लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी। शहरी क्षेत्रों में बिजली संबंधी किसी भी शिकायत का निपटारा अधिकतम 2 घंटे के भीतर और ग्रामीण क्षेत्रों में 4 घंटे के भीतर हर हाल में होना चाहिए। अगर तय समय में काम नहीं हुआ, तो जवाबदेही तय कर सख्त एक्शन लिया जाएगा।”

Raid : मौके पर ही निपटाए मोरनी और रोहतक के मामले

निरीक्षण के दौरान मंत्री विज के सामने आया कि मोरनी क्षेत्र में पिछले एक दिन से बिजली गुल है। उन्होंने बिना देर किए तुरंत वहां के अधीक्षण अभियंता (SE) को फोन लगाया और फटकार लगाते हुए तुरंत मौके पर स्टाफ भेजकर बिजली बहाल करने के आदेश दिए। इसी तरह रोहतक से ज्यादा शिकायतें मिलने पर वहां के अधिकारियों को भी तुरंत फील्ड में उतरने के निर्देश जारी किए गए।

आपको बता दें कि कल दिनभर में कॉल सेंटर को लगभग 2500 शिकायतें मिली थीं, जिनमें से आधे का समाधान हो चुका था और बाकी पर काम चल रहा था। ‘गब्बर’ ने साफ किया कि अगर जरूरत पड़ी तो कॉल सेंटर में स्टाफ की संख्या और बढ़ाई जाएगी, लेकिन हरियाणा की जनता को इस तपती गर्मी में परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button