FIR On Mayor Husband : तोड़फोड़ दस्ते पर पथराव, मानेसर मेयर पति पर केस दर्ज

इस घटना में खेड़की दौला थाना पुलिस ने शिकायत पर मानेसर की निर्दलीय मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर के पति राकेश हयातपुर, दो पार्षद अन्य लोगों को खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FIR On Mayor Husband : मानेसर में स्थित गांव काकरौला में बने अवैध गोदामों को हटाने पहुंची DTP (जिला नगर योजनाकार) की टीम पर हाथा-पाई करते हुए पथराव किया गया। इस पथराव में जेसीबी के शीशे टूट गए और जेसीबी चालक पथराव में घायल हो गया।

इस घटना में खेड़की दौला थाना पुलिस ने शिकायत पर मानेसर की निर्दलीय मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर के पति राकेश हयातपुर, दो पार्षद अन्य लोगों को खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

DTP अमित मधोलिया के नेतृत्व में एक टीम दोपहर तीन बजे कांकरोला गांव में अवैध रूप से बने वेयरहाउसों पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी। जैसे ही बुलडोजर ने तोड़फोड़ शुरू की, अचानक बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने टीम को रोकने की कोशिश की और पुलिस द्वारा हटाने पर हिंसक हो गए।

ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें एक पत्थर जेसीबी चालक के सिर पर लगा और वह घायल हो गया। इस हमले में DTP टीम और पुलिस के जवानों को भी मामूली चोटें आईं।

ATP राहुल डाबरा ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया है कि राकेश हयातपुर और स्थानीय पार्षदों ने भीड़ को उकसाया। उन्होंने यह भी बताया कि एक अज्ञात महिला ने टीम के साथ दुर्व्यवहार किया और सरकारी गाड़ी के सामने लेट गई।

राकेश हयातपुर के राजनीतिक सलाहाकार मनोज काकरौला ने गुरुग्राम न्यूज से बातचीत में बताया कि गांव कांकरौला में लोगों ने अपनी जमीन पर वेयरहाऊस बनाए हुए थे। टीम की सूचना पर वह स्थानीय पार्षद और मेयर पति जनता के हित को देखते हुए मौके पर गए थे। सरकार की तानाशाही के चलते राजनीतिक यड़यंत्र के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। जल्द ही तानाशाही के खिलाफ महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। आगे की रणनीति तय की जाएगी।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button