Farmhouse Murder : सावधान ! क्या आप भी नौकर को देते हैं गाली ? 65 वर्षीय नौकर ने 36 वर्षीय मालिक को काट डाला !

Farmhouse Murder : अगर आपने भी अपनी किसी प्रॉपर्टी की देखभाल के लिए किसी नौकर को रखा हुआ है और उसके साथ आपकी कहासुनी होती है तो जरा सावधान हो जाइए क्योंकि गुरुग्राम के सोहना इलाके में एक 76 वर्षीय नौकर ने अपने फार्महाउस 36 वर्षीय मालिक को दरांत के काटकर केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि मालिक उसे डांटता था । पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है ।

20 साल नौकरी का अंजाम मौत

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि गुरुग्राम के सोहना सदर पुलिस थाना एरिया के हरचंदपुर बस अड्डे के पास बने एक फार्महाउस में 20 सालों से काम कर रहे एक 76 वर्षीय नौकर खेमचंद ने अपने 36 वर्षीय मालिक को केवल इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि मालिक अपने नौकर के साथ कहासुनी करता था और कभी कभी मारपीट तक बात पहुंच जाती थी । नौकर ने इसी मारपीट की रंजिश रखते हुए अपने मालिक को दरांत के काटकर उसको मौत के घाट उतार दिया ।

दरअसल सोमवार को पुलिस चौकी निमोठ थाना सदर सोहना, गुरुग्राम में एक सूचना मिली कि सोहना बल्लभगढ़ रोड हरचंदपुर बस अड्डा के पास एक फार्म हाउस में एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या की गई है । जिस पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था । मृतक की पहचान राहुल (उम्र 36 वर्ष) निवासी गांव घाटा, गुरुग्राम के रूप में हुई।

पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। मृतक के भाई ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इनका हरचंदपुर बस अड्डे पर एक फार्म हाउस है जिसमें कुछ कमरे में बने हुए हैं। फार्म हाउस की देखभाल के लिए इन्होंने खेमचंद नामक व्यक्ति को रखा हुआ था।

दिनांक 05.04.2024 को इसका भाई एक व्यक्ति के साथ फार्महाउस पर गया था वह व्यक्ति इसके भाई को फार्म हाउस पर छोड़कर चला गया। दिनांक 06.04.2026 को उस व्यक्ति ने इनको सूचना दी कि इसके भाई राहुल की इनके फार्म हाउस पर किसी ने हत्या कर दी है । जब उन्होंने इनके यहां काम करने वाले व्यक्ति खेमचंद को देखा तो वह वहां पर नहीं था तथा उसका फोन भी बंद आ रहा था। खेमचंद ने तेजधार हथियार से इसके भाई की हत्या की है। शिकायत पर थाना सदर सोहना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम में कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी को दिनांक 07.04.2026 को दिल्ली से काबू किया। आरोपी की पहचान खेमचंद (उम्र-65 वर्ष) निवासी हीरापुर खुर्द जिला बुलंदशहर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है ।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी, मृतक के यहां लगभग 20 वर्षों से कार्य कर रहा था तथा 1.5 वर्ष पहले किसी कहासुनी को लेकर छोड़ कर चला गया था। आरोपी बीच बीच में काम करने के लिए आता रहता था तथा अब लगभग 2 महीने पहले आया था। मृतक कभी-कभी इसके (आरोपी) साथ मारपीट करता था। इसी रंजिश में दिनांक 05.04.2026 की रात को इसने वही रखे हुए दरांत (तेजधार हथियार) से राहुल की गर्दन पर कई बार वार करके उसकी हत्या कर दी और दिल्ली भाग गया।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button