Faridabad News: फरीदाबाद में हजारों लोग हो जाएंगे घर से बेघर, 5 हजार मकानों पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने भेजा नोटिस

दिल्ली-एनसीआर में बहुत बड़ा बुलडोजर चलने वाला है। यहां फरीदाबाद इलाके में प्रशासन ने 5,000 मकानों पर बुलडोजर चलाने के लिए मकान मालिकों को नोटिस भेजा है

Faridabad Bulldozer Action: दिल्ली-एनसीआर में बहुत बड़ा बुलडोजर चलने वाला है। यहां फरीदाबाद इलाके में प्रशासन ने 5,000 मकानों पर बुलडोजर चलाने के लिए मकान मालिकों को नोटिस भेजा है। प्रशासन ने इन मकान मालिकों को 15 दिन का समय दिया है, अगर तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो जिला प्रशासन और वन विभाग ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर देगा। प्रशासन ने कुछ इलाकों में बुलडोजर चलाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है, जिसमें ध्वस्तीकरण के लिए छह बुलडोजर लगाए गए हैं।

क्या है इतनी बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की वजह

प्रशासन और वन विभाग फरीदाबाद में इन 5,000 मकानों को अवैध घोषित कर रहा है। वन विभाग का कहना है कि जिस जमीन पर ये सभी मकान बने हैं, वह पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम (पीएलपीए) की धारा 4 के तहत संरक्षित है। यह अधिनियम जंगलों में किसी भी तरह की गैर-वनीय गतिविधियों पर रोक लगाता है।

फरीदाबाद में गरजेंगे बुलडोजर

फरीदाबाद के अनंगपुर गांव, लक्कड़पुर, मेवला महाराजपुर और अखनीर में प्रशासन बुलडोजर चलाएगा। प्रशासन और वन विभाग ने कुछ इलाकों में बुलडोजर चलाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। प्रशासन ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए छह बुलडोजर तैनात किए हैं। इसके अलावा गुरुग्राम में बुलडोजर चलाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। यहां प्रशासन ने मकान मालिकों को 15 दिन का समय दिया है, जिसके बाद प्रशासन खुद ही बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर देगा। अधिकारियों ने बताया कि बुलडोजर चलाने की कार्रवाई जारी रहेगी। 5 हजार मकानों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई का खुलासा करते हुए फरीदाबाद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे गुरुग्राम के वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) ने बताया कि अनंगपुर के बाद अब लक्कड़पुर में अतिक्रमण विरोधी टीम अवैध कब्जे हटा रही है। इसके बाद टीम मेवला, महाराजपुर और अनखीर का दौरा करेगी। ये सभी इलाके पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील हैं। इलाके में कई जगहों पर अवैध कब्जे करके मकान बनाए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हम लोगों से अवैध निर्माण हटाने की अपील कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “यह अरावली से अवैध कब्जे हटाकर उसे पुनर्स्थापित करने का प्रयास है, जिसमें हम लगातार काम कर रहे हैं।” इस प्रयास में कई स्थानों पर अवैध रूप से बने मकानों को भी ध्वस्त किया जाएगा।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!