Gurugram: मेट्रो रूट पर जलभराव को लेकर 25 साल का अध्ययन करेंगे Expert
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का संचालन राव गजराज सिंह मार्ग, शंकर रोड, मेजर सुशील ऐमा मार्ग, कार्टरपुरी मार्ग, रेजागलां रोड, ओल्ड रेलवे रोड, कारगिल शहीद सुखबीर सिंह यादव रोड और नेताजी सुभाष चंद्र मार्ग से होना है। 28.5 किलोमीटर लंबे मेट्रो रूट के तहत इन आठ सड़कों पर मेट्रो के अधिकांश स्टेशन तैयार होने हैं।

Gurugram News Network – गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) की तरफ से ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट पर जलभराव का अध्ययन किया जाएगा। इसको लेकर जीएमआरएल ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और जलविज्ञानी विभाग (हाइड्रोलोजिस्ट) से 20 से 25 साल में हुई बारिश और जलभराव से जुड़ी जानकारी मांगी है। मेट्रो पिलर और स्टेशन का डिजाइन तैयार किया जाएगा। जीएमआरएल ने दोनों विभागों से आग्रह किया है कि अगले 15 दिन के अंदर यह जानकारी उपलब्ध करवाई जाए।
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का संचालन राव गजराज सिंह मार्ग, शंकर रोड, मेजर सुशील ऐमा मार्ग, कार्टरपुरी मार्ग, रेजागलां रोड, ओल्ड रेलवे रोड, कारगिल शहीद सुखबीर सिंह यादव रोड और नेताजी सुभाष चंद्र मार्ग से होना है। 28.5 किलोमीटर लंबे मेट्रो रूट के तहत इन आठ सड़कों पर मेट्रो के अधिकांश स्टेशन तैयार होने हैं।

पिछले दो से ढाई दशक की रिपोर्ट से आंकलन किया जाएगा कि किस साल में कितने मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके आधार पर मेट्रो स्टेशन की ऊंचाई को लेकर फैसला लिया जाएगा। इसके साथ-साथ जीएमडीए, नगर निगम या एचएसआईआईडीसी के सहयोग से इन सड़कों पर जलभराव की स्थिति को खत्म करने की योजना बनाई जाएगी।
साल मॉनसून में सुभाष चौक पर भारी जलभराव की स्थिति बन गई थी। करीब दो से ढाई फीट तक पानी भरने के कारण लोगों को अपने वाहनों को छोड़कर जाना पड़ा था। इस परेशानी के समाधान को लेकर जीएमडीए की तरफ से सर्दर्न पेरिफेरल रोड पर बरसाती नाले का निर्माण किया जा रहा है। इसे दिसंबर माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
सेक्टर-21 आरडब्ल्यूए के प्रधान प्रकाश लांबा के मुताबिक ओल्ड दिल्ली रोड पर गांव डूंडाहेड़ा, सेक्टर-21 में बारिश के दौरान जलभराव बहुत अधिक होता है। गांव डूंडाहेड़ा में तो डेढ़ से दो फीट तक जलभराव हो जाता है। इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत 28.5 किलोमीटर लंबे रूट पर 27 स्टेशन का निर्माण होना है। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के समीप पहला मेट्रो स्टेशन बनेगा। इसके बाद यह सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, सेक्टर-नौ-नौए, सेक्टर-चार-सात, सेक्टर-पांच, शीतला माता रोड, सेक्टर-23-23ए और उद्योग विहार से होते हुए डीएलएफ साइबर सिटी तक जाएगी।










