Ex Boyfriend ने पहले की मारपीट, फिर अस्पताल में युवती पर किया एसिड अटैक, नूंह से पीछा करते हुए पहुंचा गुरुग्राम

Ex Boyfriend : गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आई नूंह की एक 24 वर्षीय युवती पर उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने अस्पताल के अंदर ही एसिड अटैक कर दिया । हमले में युवती बुरी तरह झुलस गई जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक के PGI रेफर कर दिया गया है । युवती पर एसिड अटैक करने का आरोप युवती के ही एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर लगा है ।

नूंह से पीछा करते आया Ex Boyfriend

मामले की जांच कर रहे गुरुग्राम पुलिस के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 24 वर्षीय युवती रविवार को नूंह से गुरुग्राम के सुभाष नगर अपनी मौसी के घर आई थी । उसी दौरान युवती का पीछा करते हुए नूंह से ही उसका एक्स ब्वॉयफ्रेंड उसके पीछे आ गया ।

गुरुग्राम आकर आरोपी युवक ने युवती के साथ मारपीट की जिसमें युवती घायल हो गई । पुलिस ने बताया कि युवती मारपीट में लगी चोट का इलाज कराने के लिए सेक्टर 10 के सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए आई थी ।

अस्पताल के अंदर ही कर दिया Acid Attack

पुलिस ने जानकारी दी है कि जब युवती अस्पताल में इलाज कराने के लिए आई तो युवक ने युवती पर अस्पताल के अंदर ही एडिट फेंक दिया जिसमें युवती बुरी तरह झुलस गई । युवती को तुरंत इमरजेंसी में भर्ती कराया गया इतने में आरोपी युवक मौके से फरार हो गया । युवती गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक के PGI रेफर कर दिया गया है ।

एसिड अटैक होते ही मचा हड़कंप

युवती पर रात के अंधेरे में अस्पताल के अंदर हुए एसिड अटैक से अचानक हड़कंप मच गया । अस्पताल में मौजूद लोग इधर उधर भागने लगे । सूचना मिलते ही सेक्टर 10ए थाने की पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची । युवती की गंभीर हालत की वजह से युवती के बयान दर्ज नहीं हो पाए ।

इसीलिए पुलिस ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है । पुलिस का कहना है कि युवती के बयान का इंतज़ार है, जैसे ही युवती के बयान दर्ज होंगे उसी के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा, हालांकि परिजनों ने जो बताया उसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है ।

CCTV से आरोपी की पहचान

जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को युवती के एक्स ब्वॉयफ्रेंड के द्वारा एसिड अटैक की सूचना मिली थी । अभी तक युवती के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं । अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की जा रही है । आरोपी की पहचान कर ली गई है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button