Haryana : हरियाणा में कल लगेगा रोजगार मेला, जल्दी करें आवेदन

Haryana : मण्डल रोजगार कार्यालय गुरुग्राम द्वारा 28 मई को प्रातः 9.30 बजे लघु सचिवालय स्थित पांचवी मंजिल पर कमरा नम्बर 513-514 में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कम्पनियां भाग ले रही है, जिनमें 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट व आईटीआई पास बेरोजगार प्रार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएं जाएंगे।

मेले में लाभ लेने के इच्छुक प्रार्थी रोजगार कार्यालय का पहचान पत्र, योग्यता के दस्तावेज तथा बायोडाटा साथ लेकर आएं। जिन प्रार्थियो का पंजीकरण रोजगार कार्यालय में नहीं है वह भी रोजगार विभाग के पोर्टल HREX.GOV.IN पर पंजीकरण करने उपरांत भाग ले सकते है। पंजीकरण कार्य रोज़गार कार्यालय में भी किया जा रहा है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button