Elevated Road: दिल्ली को मिलेगा नया एलिवेटेड रोड, IGI एयरपोर्ट और गुरुग्राम जाना होगा आसान

Elevated Road:  एयरपोर्ट से एम्स तक आपात स्थिति में मरीज को पहुंचाना हो या दिल्ली से किसी दूसरे शहर या देश के लिए फ्लाइट पकड़नी हो, अब दक्षिणी दिल्ली और गुरुग्रामवासियों को जाम से नहीं जूझना होगा।

NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने एम्स से एयरपोर्ट(airport) तक के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर(Elevated Corridor) का प्रस्ताव तैयार किया है। अब 27 मई से इसकी उपयोगिता जांची जाएगी। इसके लिए पेशेवर फर्म को आमंत्रित किया गया है। स्टडी रिपोर्ट आने के बाद डीपीआर(DPR)  (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जाएगी।Elevated Road

हरियाणा के दो महत्वपूर्ण और बड़े जिले हैं गुरुग्राम और फरीदाबाद। दोनों दक्षिणी दिल्ली से जुड़े हैं। महरौली-गुरुग्राम रोड और आश्रम से फरीदाबाद रोड बॉर्डर तक हाल ही में चौड़ीकरण के लिए एनएचएआई(NHAI) को सौंपा गया है। दक्षिणी दिल्ली की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक दबाव के देखते हुए एलिवेटेड कॉरिडोर (Elevated Corridor)का प्रस्ताव तैयार हुआ।Elevated Road

पहले चरण में एम्स से लेकर एयरपोर्ट(airport) के नजदीक महिपालपुर बाइपास तक इसे आकार दिया जाएगा। इसके बाद महिपालपुर से आगे बढ़ाते हुए गुरुग्राम-फरीबाद रोड तक विस्तार दिए जाने की योजना है। दूसरे राज्यों के गंभीर मरीजों को कई बार एयरलिफ्ट कर एम्स लाया जाता है।Elevated Road

नहीं पड़ेगी ग्रीन कॉरिडोर बनाने की जरूरत
एम्स अंग पुनर्प्राप्ति बैंकिंग संगठन (ORB) के लिए नोडल संस्था भी है। यहां भर्ती मरीजों को आर्गन ट्रांसप्लांट करने के लिए देश के किसी भी हिस्से से अंग मिल सकते हैं। डोनेट अंग को फ्लाइट से लाया जाता है। एक-एक सेकेंड कीमती होता है। एयरपोर्ट से एम्स तक बार-बार ग्रीन कॉरिडोर( GREEN Corridor) बनाने की जरूरत पड़ती है। वहीं दिल्ली हो या गुरुग्राम, एयरपोर्ट(airport) जाने के लिए लोगों को जाम से जूझना होता है।

ऐसे में एम्स से एयरपोर्ट(airport) और गुरुग्राम तक एलिवेटेड कॉरिडोर बाधारहित और सुगम यातायात उपलब्ध कराएगा। परियोजना से जुड़े एनएचएआई  (NHAI)अधिकारी के मुताबिक कॉरिडोर की उपयोगिता का मूल्यांकन करने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। पेशेवर विशेषज्ञों से परियोजना की स्टडी कराई जाएगी।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button