Delhi Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, लोग दहशत में घरों से बाहर निकले
Earthquake: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 9:05 बजे महसूस किए गए इन झटकों ने दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद जैसे इलाकों को भी प्रभावित किया।

Delhi Earthquake: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 9:05 बजे महसूस किए गए इन झटकों ने दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद जैसे इलाकों को भी प्रभावित किया।
हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार की जान-माल की हानि की सूचना नहीं मिली है। भूकंप के झटके गुरुग्राम के साथ-साथ दिल्ली- NCR के कुछ हिस्सों, जैसे नोएडा, फरीदाबाद और दिल्ली में भी महसूस किए गए.
स्थानीय निवासियों ने बताया कि झटके कुछ सेकेंड तक रहे, जिससे इमारतें हल्की हिलती महसूस हुईं. कई लोग दहशत में अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए. प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, कहीं से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और भूकंपरोधी सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है. विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर भूकंपीय जोन-4 में आता है, जो मध्यम जोखिम वाला क्षेत्र है. Delhi Earthquake