Earthquake : सुबह सुबह राजस्थान के खाटू धाम और सालासर धाम में आए भूकंप के झटके

Earthquake : शनिवार सुबह सुबह राजस्थान की धरती भूकंप के झटकों से हिल गई । राजस्थान के सीकर में सुबह करीब साढे 6 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए । हालांकि भूकंप की तीव्रता 3.5 रही जिससे किसी नुकसान की कोई खबर नहीं आई है ।

National Center For Seismology के अनुसार 7 मार्च सुबह करीब 6:32:59 बजे राजस्थान के सीकर में 3.5 तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया । भूकंप का केन्द्र सीकर रहा जिसका असर 69 किलोमीटर दूर जयपुर तक रहा । (Earthquake)

जानकारी मिली है कि भूकंप धरती के 5 किलोमीटर अंदर था । हालांकि अभी तक इलाके में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है । सीकर में आए भूकंप के झटके खाटू श्याम धाम और सालासर धाम में आए श्रद्धालुओं ने भी महसूस किए ।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button