Earthquake : अफगानिस्तान से दिल्ली तक हिली धरती, 5.9 तीव्रता से आए भूकंप ने डराया

Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं । National Center for Seismology (NCS) के मुताबिक नोएडा से लेकर जम्मू-कश्मीर तक धरती डोली है । पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं । भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई । बताया जा रहा है कि दिल्ली, एनसीआर और चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए हैं । भूकंप आने के कारण लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए ।

भूकंप की तीव्रता 5.9 रिक्टर स्केल पर रही (Earthquake)

हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान या जानमाल के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है । भूकंप की तीव्रता 5.9 रिक्टर स्केल पर मापी गई और इसका केंद्र अफगानिस्तान बताया गया है । धरती से 150 किलोमीटर अंदर यह गतिविधिय हुई है । शुक्रवार शाम करीब 9 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए ।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button