Earthquake In Haryana : हरियाणा में सुबह सुबह हिल गई धरती, गुरुग्राम के नजदीक भूकंप के झटके

Earthquake In Haryana : सोमवार को सुबह सुबह गुरुग्राम के नजदीक हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं । गनीमत ये रही कि भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं रही जिसकी वजह से किसी प्रकार के नुकसान की आशंका नहीं है ।

रेवाड़ी रहा भूकंप का केन्द्र

हरियाणा के रेवाड़ी और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 07:01:50 (IST) बजे आया। (Earthquake In Haryana)

भूकंप का केंद्र जमीन से महज 5 किलोमीटर की गहराई पर था। कम गहराई होने के कारण केंद्र के आसपास के इलाकों में लोगों ने हल्का कंपन महसूस किया। हालांकि, तीव्रता कम होने की वजह से अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

ये भी पढें :- Earthquake : सुबह सुबह राजस्थान के खाटू धाम और सालासर धाम में आए भूकंप के झटके

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button