Dwarka Expressway Tunnel Closed : दिल्ली गुरुग्राम को जोड़ने वाली ये टनल अगले आदेशों तक बंद
आदेशों में कहा गया है कि टनल के अंदर मेंटिनेंस के काम के चलते इसे बंद किया जा रहा है, जब तक अगले आदेश नहीं आते तब तक ये टनल आवाजाही के लिए बंद रहेगी ।

Dwarka Expressway Tunnel Closed : दिल्ली गुरुग्राम को जोड़ने वाली द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनाई गई आधुनिक टनल मंगलवार रात से अगले आदेशों तक बंद कर दी गई है । ये टनल एयरपोर्ट से द्वारका और गुरुग्राम के लिए जाती है । इस टनल पर दोनों तरफ की लेन मंगलवार रात 11 बजे से अगले आदेशों के लिए बंद कर दी गई है ।
आदेशों में कहा गया है कि टनल के अंदर मेंटिनेंस के काम के चलते इसे बंद किया जा रहा है, जब तक अगले आदेश नहीं आते तब तक ये टनल आवाजाही के लिए बंद रहेगी । इसके अलावा लोगों से ये अपील भी की गई है कि जो लोग इस टनल का इस्तेमाल करते थे वो वैकल्पिक रास्तो का इस्तेमाल करें ।
पहले टनल को रखरखाव के लिए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद करने के आदेश दिए गए थे लेकिन रखरखाव में आने वाली समस्याओं के चलते अब इस टनल को पूरी तरह बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं ।
आपको बता दें कि इस टनल को पिछले महीने ही ट्रायल के लिए खोला गया था । पहले ट्रायल तीन घंटे का किया गया और धीरे धीरे इस ट्रायल को 24 घंटों के लिए गया । अब इस टनल में दिन रात वाहन गुजरते थे लेकिन रखरखाव के लिए इस टनल को अब बंद कर दिया गया है । अभी इस टनल का विधिवत रुप से उद्घाटन नहीं हुआ है ।