Gurugram: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने युवती के दोस्त पर चलाई गोली, भाग कर बचाई जान

पुलिस को सूचना मिली थी कि आयरिश पार्क बिल्डिंग सेक्टर-48 के निकट फायरिंग हुई है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक युवक व युवती मिले। युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-48 स्थित वेल्डन टेक पार्क के्रड रिजोल्व में पिछले तीन माह से नौकरी कर रहा है। उसके साथ ही ता है।

Gurugram News Network – प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने युवती के दोस्त पर गोली चलाकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक ने भाग कर अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपी ने युवक का पीछा कर दो राउंड फायरिंग की,लेकिन उसको गोली नहीं लगी।

पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस की सीन-ऑफ-क्राईम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। पुलिस ने बिल्डिंग के गेट के बाहर से व बिल्डिंग के अंदर एसबीआई के सामने खाली जगह से दो खाली खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने फरार हुए युवक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आयरिश पार्क बिल्डिंग सेक्टर-48 के निकट फायरिंग हुई है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक युवक व युवती मिले। युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-48 स्थित वेल्डन टेक पार्क के्रड रिजोल्व में पिछले तीन माह से नौकरी कर रहा है। उसके साथ ही ता है।

सोहना रोड, गुरुग्राम में करीब तीन महीनों से नौकरी करता है। उसके ऑफिस में ही एक युवती भी काम करती है, जिसके साथ तीन माह से उसकी दोस्ती है। युवती की पहले झांसी के सोम शुक्ला से भी दोस्ती थी। करीब 3-4 दिन पहले सोम शुक्ला इनके ऑफिस के सामने रोड पर खड़ा हुआ था। उसने युवक व युवती को बात करते देख लिया।

जिसके बाद उसने युवक को धमकी देते हुए कहा कि युवती उसकी दोस्त है और वह उससे बात करनी बंद कर दे। जिसके बाद वीरवार की सांय करीब आठ बजे सोम शुक्ला उनके ऑफिस के बाहर रोड पर खड़ा हुआ था। युवक अपनी दोस्त के साथ ऑफिस से घर के लिए जा रहे थे। सोम शुक्ला ने उन्हें रोकते हुए कहा कि तुझे समझाया था कि इस युवती से बात करना छोड़ दे यह मेरी दोस्त है।

जिस पर युवक ने सोम से कहा कि युवती उसकी भी दोस्त है। इस पर सोम शुक्ला ताव में आ गया और पिस्टल निकालते हुए अपनी बाइक की ओर जा रहे युवक पर फायर कर दिया। गोली युवक को नहीं लगी और वह अपनी जान बचाने के लिए कंपनी की ओर भागा। सोम ने उसका पीछा करते हुए उस पर दूसरा फायर भी कर दिया।

युवक बाल-बाल बच गया और कंपनी की बिल्डिंग में छुप गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। मामले में पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान की जा चुकी है। जिसको जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!