Country NewsGurugram NewsHaryana NewsViral News

Viral Video: कार का सनरूफ खोल नेशनल हाईवे पर शराबी युवकों ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने सिखाया करारा सबक

Gurugram News: शनिवार शाम उत्तराखंड के पवित्र शहर हरिद्वार में एक शर्मनाक घटना सामने आई जब कुछ युवक एक चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पीते और हुड़दंग मचाते नजर आए। यह घटना नेशनल हाईवे पर हुई और इसका वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Advertisement
Advertisement

Viral Video: शनिवार शाम उत्तराखंड के पवित्र शहर हरिद्वार में एक शर्मनाक घटना सामने आई जब कुछ युवक एक चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पीते और हुड़दंग मचाते नजर आए। यह घटना नेशनल हाईवे पर हुई और इसका वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हरिद्वार पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार्रवाई की और सभी पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

बंदे ने वीडियो बनाकर किया वायरल

Advertisement

सड़क पर तेज रफ्तार से चलती कार और उसमें मौज-मस्ती कर रहे युवकों का वीडियो वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई और युवकों की तलाश शुरू कर दी।

वीडियो सामने आते ही पुलिस ने लिया एक्शन

शराब पीकर हंगामा कर रहे इन युवकों का वीडियो सामने आते ही पुलिस को डायल 112 पर इसकी सूचना मिली। हरिद्वार ज्वालापुर थाने के प्रभारी अमरजीत सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और अपनी टीम के साथ हाईवे का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। कुछ देर के लिए इन युवकों की गाड़ी को हरि लोक तिराहा के पास रोक लिया गया।

नशा उतरते ही यूं बोले

कार में बैठे सभी युवक शराब के नशे में थे और पुलिस से बहस कर रहे थे। इसके बाद उन्हें तुरंत थाने ले जाया गया। थाने पहुंचते ही किशोरों का नशा उतरने लगा और उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ। चालक समेत सभी पांचों युवक हाथ जोड़कर पुलिस से माफी मांगने लगे।

युवकों की पहचान

पूछताछ में युवकों की पहचान प्रियव्रत, नासिर, रामचंद्र, देवराज और चालक अनिल शर्मा निवासी गुरुग्राम हरियाणा के रूप में हुई। बताया जाता है कि ये सभी युवक हरिद्वार घूमने आए थे, लेकिन शराब के नशे में कानून का उल्लंघन करना इन्हें महंगा पड़ गया। इसके बाद किशोरों ने रात जेल में बिताई।

पुलिस ने कार चला रहे अनिल शर्मा को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत चालान किया, जबकि बाकी चार युवकों के खिलाफ 170 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक सभी युवकों को नियम सिखाए गए और चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस ने एक वीडियो भी तैयार किया, जिसमें सभी युवकों ने माफी मांगी और कहा कि उनसे गलती हुई है और वे दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेंगे।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!