Haryana News

Gurugram: भौंडसी से रेलवे स्टेशन तक मेट्रो चलाने की तैयार,17 किलोमीटर लंबे रूट की बनेगी डीपीआर

Advertisement
Advertisement


Gurugram News Network –  हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (एचएमआरटीसी) ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के बाद दो नए रूट पर मेट्रो संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। भौंडसी से लेकर रेलवे स्टेशन और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से लेकर सेक्टर-पांच तक मेट्रो लाइन की डीपीआर तैयार करने के लिए गुरुवार को टेंडर आमंत्रित किए गए। इस टेंडर में 18 अप्रैल तक इच्छुक कंपनियों को आवेदन करने का समय दिया है। n

रूट पर मेट्रो संचालन के बाद ओल्ड और न्यू गुरुग्राम आपस में मेट्रो के माध्यम से जुड़ जाएगा। माना जा रहा है कि इन रूट पर मेट्रो के संचालन से सड़क पर यातायात का दबाव कम हो जाएगा।

Advertisement

nn

 हरियाणा के तत्कालीन मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई एचएमआरटीसी की 57वीं बोर्ड की बैठक हुई थी। तत्कालीन मुख्य सचिव ने इन दोनों रूट की डीपीआर तैयार करने के आदेश जारी किए थे। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के कारण डीपीआर के लिए टेंडर आमंत्रित नहीं किए जा सके थे। 

nn

भौंडसी से लेकर गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक मेट्रो रूट की लंबाई करीब 17.09 किलोमीटर होगी। यह मेट्रो गुरुग्राम-सोहना रोड स्थित गांव भौंडसी से शुरू होगी, जो सुभाष चौक, राजीव चौक, सोहना चौक, सेक्टर-चार-सात चौक से रेलवे रोड होते हुए रेलवे स्टेशन तक जाएगी। इस तरह गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से सेक्टर-पांच रूट पर प्रस्तावित मेट्रो के तहत यह सेक्टर-57 स्थित हांगकांग बाजार, आरडी सिटी, मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, सिग्नेचर टावर, महाराणा प्रताप चौक, अतुल कटारिया चौक, शीतला माता रोड से होते हुए सेक्टर-पांच तक जाएगी। इस रूट की लंबाई करीब 13.60 किलोमीटर होगी।

nn

 एचएमआरटीसी की गुरुग्राम में करीब 133 किलोमीटर लंबा मेट्रो का जाल बिछाने की योजना है। इसके तहत मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से साइबर सिटी तक 28.5 किलोमीटर, रेजागलां चौक से द्वारका के सेक्टर-21 तक सात किलोमीटर, वाटिका चौक से खेड़की दौला टोल प्लाजा होते हुए पचगांव तक करीब 31 किलोमीटर, भौंडसी से रेलवे स्टेशन तक 17.09 किलोमीटर, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से सेक्टर-पांच तक 13.60 किलोमीटर, खेड़की दौला से सेक्टर-111 तक 17 किलोमीटर, मानेसर से पटौदी रोड होते हुए न्यू कॉलोनी मोड़ तक 19 किलोमीटर लंबी मेट्रो चलाने की योजना शामिल है। 

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!