Double Decker Bus: मुंबई की तर्ज पर अंबाला में चलेगी डबल डेकर बस, जानिए इसके पीछे का कारण

Double Decker Bus: देश-विदेश और मुंबई की तर्ज पर अंबाला में ओपन और डबल डेकर बस चलाने की योजना बनाई है। जो पर्यटकों को शहीद स्मारक, साइंस सेंटर, बैंक स्क्वेयर, रानी का तालाब होते हुए सुभाष पार्क तक घुमाएगी। इसको लेकर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि शहर वहीं तरक्की करता है जिसे देखने के लिए बाहर से लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में ओपन और डबल डेकर बस(Double Decker Bus) चलाने की योजना है। इससे लोगों को शहर की खूबसूरती देखने का बेहतर अवसर मिलेगा।Double Decker Bus
सुभाष पार्क आज अम्बाला ही नहीं बल्कि हरियाणा में आकर्षण का केंद्र बन गया है, जहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। विज ने कमेटी के सदस्यों व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में टॉय ट्रेन और हॉट एयर बैलून चलाने की सुविधा प्रारंभ की जाए। उन्होंने इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश भी दिए क्योंकि इनके प्रारंभ होने से पार्क में बच्चों व लोगों के मनोरंजन में और इजाफा होगा।Double Decker Bus
इसी साथ कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने निर्देश दिए कि सुभाष पार्क में इस समय कई फूल व पौधे लगे हैं जोकि आकर्षण का केंद्र है। मगर फूलों की संख्या को और बढ़ाया जाए ताकि पार्क हर समय खिलता हुआ नजर आए। साथ में सुभाष पार्क की झील को साफ रखने और मछलियां डालने के निर्देश दिए हैं।Double Decker Bus