Jewar Airport के पास इस गांव में विकास को लगेंगे पंख, 73 लाख की योजनाओं से बदल जाएगी गाँव की तस्वीर

​​Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी क्षेत्र स्थित सिवारा गांव अब विकास की नई राह पर निकल पड़ा है। शुक्रवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने गांव में 73 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों में सड़क निर्माण, पुस्तकालय निर्माण, बिजली सुधार जैसी सुविधाओं पंख लगाने का काम किया जाएगा।

​​Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी क्षेत्र स्थित सिवारा गांव अब विकास की नई राह पर निकल पड़ा है। शुक्रवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने गांव में 73 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों में सड़क निर्माण, पुस्तकालय निर्माण, बिजली सुधार जैसी सुविधाओं पंख लगाने का काम किया जाएगा।

सिवारा गांव में पुस्तकालय की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब इसे पूरा करने का समय आ गया है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक जेवर को बिजली की समस्या से भी अवगत कराया।

सांसद ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता से तत्काल बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का आग्रह किया। निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।

ऐसे में जब गर्मी की रात में बिजली गुल हो जाती है तो उन्हें नींद नहीं आती। जब उन्हें रात में ठीक से नींद नहीं आती तो अगले दिन उनकी पूरी दिनचर्या प्रभावित होती है।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि सिवारा गांव के साथ-साथ जेवर क्षेत्र का समग्र विकास मेरी प्राथमिकता है। नोएडा एयरपोर्ट और अन्य औद्योगिक परियोजनाओं से क्षेत्र ने देश और दुनिया में विकास को नया आयाम दिया है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित सिवारा गांव में 73 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य शुरू किए गए हैं। इस राशि का उपयोग गांव में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने, सड़कों के निर्माण, पुस्तकालय के निर्माण आदि के लिए किया जाएगा।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button