DETC Arrest 3.40 करोड़ के घोटाले में DETC (जिला एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर) सरोज देवी गिरफ्तार

फर्जी अलॉटमेंट लेटर और कन्वीनयंस डीड बनाकर गुरुग्राम की सनसिटी सोसायटी में 500 गज प्लॉट की डील

DETC Arrest : गुरुग्राम के सेक्टर 54 स्थित सनसिटी सोसायटी में 500

has been arrested on charges of selling a plot of land using forged allotment letters and conveyance deeds

किया गया है। उन्होंने सनसिटी कंपनी के एक कर्मचारी के साथ मिलकर मृत व्यक्ति के प्लाट को 3.40 करोड़ रुपये में बेचा था। आर्थिक अपराध शाखा ने पंजाब से उन्हें पकड़ा। उनकी जमानत याचिका हाल ही में खारिज हुई थी। DETC Arrest

16 फरवरी 2024 को आर्थिक अपराध शाखा एक ने जांच के बाद पुलिस थाना सेक्टर 53 में केस दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने कहा था कि इसके पिता ने सनसिटी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सेक्टर 54 मे एक प्लाट बुक किया था व इसके पिता ने प्लाट की राशि का समय-समय पर भुगतान भी किया। सनसिटी प्राइवेट लिमिटेड प्लाट का अलाटमेंट लेटर इसके पिता को वर्ष 2004 में दिया गया व वर्ष-2005 में प्लाट का लेटर आफ पोजिशन दिया गया।

वर्ष 2023 में इन्हें पता चला कि प्लाट पर मकान निर्माण का कार्य चल रहा है तो सनसिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से संपर्क किया गया। पता चला कि प्लाट को राजबाला व सरोज द्वारा फर्जी अलाटमेंट लेटर बनवाकर उसके आधार पर वर्ष 2020 में कन्वीनयंस डीड पंजीकृत करवाकर 21 जुलाई को नीना चावला को तीन करोड़ 40 लाख रुपये में बेच दिया गया।

यह फर्जीवाड़ा सनसिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी सुतीक्षन सक्सेना के साथ मिलकर किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध शाखा ने मंगलवार को पंजाब के जीरकपुर से आरोपित महिला सरोज देवी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित महिला ने बताया कि इन्होंने वर्ष 2004 में एक्साइज एंड टेक्सेशन आफिसर का पद ग्रहण किया था व वर्तमान में यह डिप्टी एक्साइज एंड टेक्सेशन कमिश्नर के पद पर बहादुरगढ़ झज्झर में तैनात थीं और अभी इनका ट्रांसफर नारनौल महेंद्रगढ़ में हुआ था।

आरोपित ने यह भी बताया कि अभियोग में इन्होंने सनसिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जी अलाटमेंट लेटर बनाया व उसके आधार पर उस प्लाट की कन्वीनयंस डीड पंजीकृत करवाकर अपने व अन्य साथी राजबाला के नाम करवा लिया। इसके बाद प्लाट को तीन करोड़ 40 लाख रुपये में किसी अन्य को बेच दिया, जिसमें में इनके हिस्से में एक करोड़ 70 लाख रुपये आए थे। बुधवार को इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!