Delhi Weather: दिल्ली वालों अब लग जाएगा गर्मी पर ब्रेक, मौसम विभाग ने अगले 6 दिन तक लगातार बारिश बरसने का अलर्ट किया जारी, जानिए मौसम का पूरा अपडेट
Weather Update: दिल्ली वालों को बता दें की छाता पास में ही रखो अब। क्यूंकी मौसम विभाग ने लगातार 6 दिन तक दिल्ली NCR में जोरों की बारिश का ऐलान कर दिया है। तेज आंधी से जीवन अस्त व्यस्त होना स्वाभाविक है। मौसम विभाग ने 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Delhi Weather: दिल्ली वालों को बता दें की छाता पास में ही रखो अब। क्यूंकी मौसम विभाग ने लगातार 6 दिन तक दिल्ली NCR में जोरों की बारिश का ऐलान कर दिया है। तेज आंधी से जीवन अस्त व्यस्त होना स्वाभाविक है। मौसम विभाग ने 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
आज का मौसम
आज 19 जून यानि गुरुवार को दिल्ली में बादल छाए रहने तथा कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार यानी 24 जून से गर्मी से राहत मिलने का अनुमान जताया है। शुक्रवार से मंगलवार तक दिल्ली में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, आज यानी गुरुवार, शनिवार और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिनों तक बारिश के साथ-साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
18 जून को कैसा रहा वेदर?
कल 18 जून यानि बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने गरज और बिजली गिरने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
20 जून का वेदर
बात करें 20 जून की तो शुक्रवार को भी हल्की बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान थोड़ा बढ़कर 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए पीला अलर्ट जारी किया है। आज हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने तथा 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस बीच, रविवार को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री रहेगा।
बात करें 23 जून के मौसम की तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को बारिश और हल्की हवाएं चलने की संभावना है। तापमान में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की सम्भावना नहीं है। मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में किसी परिवर्तन की संभावना नहीं है तथा न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।