Delhi Weather: दिल्ली वालों खत्म हो गया इंतजार, आज बारिश में भीगेगी राजधानी, चेक करें लैटस्ट वेदर अपडेट

Weather Update: दिल्ली में आंधी तूफान के साथ बादलों का बरसना दिल्ली के मौसम को ठंडा कर गया। बीच में फिर से भयंकर गर्मी शुरू हो गई। अब दिल्ली वाले बारिश के इंतजार में है। जोरों की गर्मी ने दिल्ली NCR वालों का बुरा हाल कर रखा है। नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद और अन्य इलाकों में भी गर्मी का दौर जारी है। अब तो बादल बरसे तब जागे दिल्ली वालों के कलेजे ठंड पड़े।

Delhi Weather: दिल्ली में आंधी तूफान के साथ बादलों का बरसना दिल्ली के मौसम को ठंडा कर गया। बीच में फिर से भयंकर गर्मी शुरू हो गई। अब दिल्ली वाले बारिश के इंतजार में है। जोरों की गर्मी ने दिल्ली NCR वालों का बुरा हाल कर रखा है। नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद और अन्य इलाकों में भी गर्मी का दौर जारी है। अब तो बादल बरसे तब जागे दिल्ली वालों के कलेजे ठंड पड़े।

दिल्ली में कब आएगा मानसून When will the monsoon come to Delhi

अब अच्छी खबर यह है कि आईएमडी ने 23 जून से 25 जून के बीच दिल्ली में मानसून के आने का अनुमान जताया था। फिलहाल शहर में मानसून को लेकर कोई अपडेट नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि आज या कल के बीच मानसून दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और आसपास के जिलों में दस्तक दे देगा। अब हम आपको बताएंगे कि आज का दिन कैसा रहेगा।

दिल्ली में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी Yellow alert issued for storm and rain in Delhi

मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। सुबह-सुबह धूप निकलेगी, जिससे उमस भरी गर्मी का अहसास होगा। शाम को मौसम बदलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा, लेकिन उमस के कारण 40 डिग्री तक गर्मी महसूस हुई। फ्रिज और एसी से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। बादलों के घुमड़ने के कारण आज शहर में मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

गुरुग्राम, फरीदाबाद में बारिश का अलर्ट जारी Rain alert issued in Gurugram, Faridabad

मौसम विभाग ने गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को यहां गर्मी से राहत मिलेगी और शहर में मौसम सुहाना बना रहेगा। वर्षा के कारण तापमान में भी गिरावट आएगी। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए यहां येलो अलर्ट जारी किया है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!