Delhi Weather: दिल्ली वालों छाता निकाल लो, मौसम वैज्ञानिकों ने जारी कर दिया झमाझम बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम का लैटस्ट अपडेट
Weather Update: दिल्ली में जून की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह का तापमान 29°C रिकॉर्ड किया गया, जो रविवार की तुलना में लगभग 9 डिग्री अधिक रहा।

Delhi weather: दिल्ली में जून की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह का तापमान 29°C रिकॉर्ड किया गया, जो रविवार की तुलना में लगभग 9 डिग्री अधिक रहा।
बीते 24 घंटों में कोई बारिश नहीं हुई है, लेकिन रविवार तड़के कुछ इलाकों में हल्की फुहारें पड़ीं, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई। रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।
आईएमडी ने बुधवार तक दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी, बिजली और 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।