Delhi Weather: दिल्ली वालों का उमस कर रही बुरा हाल, मानसून का इंतजार और कब तक? IMD बोला इतने घंटों में एंट्री पक्की
Weather Update: दिल्ली के लोग अजब परेशानी से घिरे पड़े हैं। यहाँ पूरा दिन काले बादल तो छाए रहते हैं पर बारिश बरसती नहीं। इससे दिल्ली में उमस का माहौल हो गया है। दिल्ली के लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मानसून भी दिल्ली से कुछ ही दूरी पर रहता है, लेकिन ऐसा लगता है कि मानसून दिल्ली पर हावी हो गया है।

Delhi Weather: दिल्ली के लोग अजब परेशानी से घिरे पड़े हैं। यहाँ पूरा दिन काले बादल तो छाए रहते हैं पर बारिश बरसती नहीं। इससे दिल्ली में उमस का माहौल हो गया है। दिल्ली के लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मानसून भी दिल्ली से कुछ ही दूरी पर रहता है, लेकिन ऐसा लगता है कि मानसून दिल्ली पर हावी हो गया है।
कभी भी आ टपकेगा मानसून
पिछले कुछ दिनों से उम्मीद जताई जा रही थी कि मानसून 24 जून तक दिल्ली पहुंच जाएगा, लेकिन आज 26 जून के बाद भी मानसून की बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग ने हर दिन तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की, लेकिन बारिश के बजाय सिर्फ नमी ही बढ़ी। मौसम विभाग की मानें तो मानसून दिल्ली के नजदीक पहुंच चुका है, अब शहर में कभी भी मानसून की बारिश शुरू हो सकती है।
छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। आज दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस अवधि के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने पिछले कुछ दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, लेकिन बारिश होती नहीं दिख रही है।
बारिश का अलर्ट जारी
पिछले दिनों की तरह आज भी राजधानी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। तापमान की बात करें तो गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
इसके अलावा हवा में नमी का स्तर 70 से 80 प्रतिशत के बीच रह सकता है, इसलिए आर्द्रता काफी बढ़ जाएगी। आपको बता दें कि बुधवार को दिल्ली में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, लेकिन हीट इंडेक्स यानी महसूस किया गया तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। एक तरफ देश के अन्य राज्यों में मानसून कहर बरपा रहा है, वहीं दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली के लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं।
36 घंटों में दिल्ली पहुंचने वाला है मानसून
मौसम विभाग द्वारा प्रतिदिन बारिश की चेतावनी जारी की जाती है, लेकिन केवल बारिश ही होती है। इस बार मानसून के अगले 36 घंटों में दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। आपको बता दें कि हर साल राजधानी दिल्ली में मानसून 29-30 अक्टूबर को आता है, लेकिन इस साल मानसून के 25 अक्टूबर से पहले ही आने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून कभी भी दिल्ली में दस्तक दे सकता है।