Delhi Police का अनोखा अंदाज़, धुरंधर फिल्म के गाने का बनाया ऐसा मीम, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

Delhi Police : नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के लिए दिल्ली पुलिस ने इस बार अनोखा और क्रिएटिव तरीका अपनाया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक मीम वीडियो के जरिए दिल्ली पुलिस ने युवाओं को ड्रग्स के दुष्प्रभावों से दूर रहने का संदेश दिया है।

इस जागरूकता अभियान में अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर के एक लोकप्रिय गाने की वीडियो क्लिप का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो को मजेदार मीम के रूप में पेश किया गया है, लेकिन इसके पीछे दिया गया संदेश बेहद गंभीर और प्रभावशाली है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मीम

दिल्ली पुलिस ने इस मीम को अपने आधिकारिक फेसबुक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए ड्रग्स से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की ओर ध्यान दिलाया है। वीडियो में फिल्मी अंदाज और हल्के-फुल्के हास्य के जरिए यह समझाने की कोशिश की गई है कि नशा किस तरह ज़िंदगी को बर्बाद कर देता है।

युवाओं को जोड़ने की कोशिश

दिल्ली पुलिस का यह अभियान खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आज के डिजिटल दौर में मीम्स और रील्स युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हैं, और इसी ट्रेंड का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने एक सकारात्मक सामाजिक संदेश देने की पहल की है।

पहले भी कर चुकी है ऐसे प्रयोग

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर रचनात्मक तरीकों से संदेश दिया हो। इससे पहले भी ट्रैफिक नियमों, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर मजेदार लेकिन असरदार पोस्ट और वीडियो साझा किए जा चुके हैं, जिन्हें लोगों से खूब सराहना मिली है।

लोगों की मिल रही सराहना

मीम वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कई लोगों ने दिल्ली पुलिस की सोच और प्रस्तुति की तारीफ की है और कहा है कि इस तरह के संदेश युवाओं पर ज्यादा असर डालते हैं।

एक यूज़र ने लिखा – DP rocked socialsite influencers shocked 😄🤣🤣 तो वहीं दूसरे यूज़र ने कमेंट किया कि Ab apke contant damdar hote hain ..👌👌 super super super super 👍🇮🇳 . दिल्ली पुलिस की पोस्ट पर ऐसे मज़ेदार कमेंट्स की भरमार है । 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button