Delhi News: द्वारका में स्कूल के पास जमीन के अंदर विस्फोट से मची अफरातफरी, जांच में हुआ यह खुलासा

Delhi NCR News: दिल्ली के द्वारका इलाके में शुक्रवार दोपहर बाद एक निजी स्कूल के पास जमीन के अंदर विस्फोट होने की सूचना से हड़कंप मच गया। विस्फोट की आवाज सुनकर लोगों में डर फैल गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड पहुँच गई।

Delhi News: दिल्ली के द्वारका इलाके में शुक्रवार दोपहर बाद एक निजी स्कूल के पास जमीन के अंदर विस्फोट होने की सूचना से हड़कंप मच गया। विस्फोट की आवाज सुनकर लोगों में डर फैल गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड पहुँच गई। Delhi News

DFS ने तुरंत जांच शुरू कर दी। दिल्ली अग्निशमन सेवाको दोपहर 2:06 बजे विस्फोट के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरू में हमें पता चला कि रोहिणी में एक स्कूल के पास विस्फोट हुआ है। हमने अपनी टीम वहां भेजी। हमें पता चला कि विस्फोट सीवर लाइन में गैस बनने के कारण हुआ था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह आवाज बिजली के तार में ग्राउंडिंग (शॉर्ट सर्किट) से संबंधित समस्या के कारण हुई थी। Delhi News

अधिकारी ने कहा, “हमने बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और अन्य टीमों को घटनास्थल पर भेज दिया है। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हम मामले की आगे जांच कर रहे हैं।” आगे इसकी जांच में कुछ बम विस्फोट जैसा कुछ पाया जाता है तो तुरंत अवगत करवा दिया जाएगा। Delhi News

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button