Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली वासियों को दी बड़ी सौगात, अब 8 लाख कारोबारियों को मिलेगा लाभ

इससे दिल्ली के करीब 8 लाख व्यापारियों को फायदा होगा। साथ ही व्यापारियों की सुविधा के लिए एक विशेष डिजिटल पोर्टल भी विकसित किया जाएगा।

Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने राजधानी के व्यापारियों के कल्याण के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा की है। यह बोर्ड व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और सरकार के साथ उनके संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

बोर्ड के संचालन के लिए 10 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है और इससे दिल्ली के करीब 8 लाख व्यापारियों को फायदा होगा। साथ ही व्यापारियों की सुविधा के लिए एक विशेष डिजिटल पोर्टल भी विकसित किया जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पहल की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही व्यापारी कल्याण बोर्ड की मांग को सरकार ने स्वीकार कर लिया है और मंगलवार को कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। व्यापारियों को समर्पित फोरम सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि अभी तक व्यापारियों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए कोई समर्पित फोरम नहीं था।

व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन से यह कमी दूर होगी। बोर्ड सरकार और व्यापारी समुदाय के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बनेगा, जिससे व्यापारियों की शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित होगा। 10 करोड़ का फंड और डिजिटल पोर्टल

सरकार ने 10 करोड़ रुपये का विशेष फंड आवंटित किया है। बोर्ड में कुल 15 सदस्य होंगे, जिनमें छह व्यापार प्रतिनिधि और छह सरकारी अधिकारी शामिल होंगे। उद्योग मंत्री बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। इसके अलावा व्यापारियों की सुविधा के लिए एक डिजिटल पोर्टल विकसित किया जा रहा है, जहां वे आसानी से अपनी शिकायतें और सुझाव दर्ज करा सकेंगे।

8 लाख व्यापारियों को होगा फायदा

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस पहल से दिल्ली के करीब 8 लाख व्यापारियों को सीधा फायदा होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह बोर्ड न केवल नीतिगत सुझाव देगा, बल्कि जमीनी स्तर पर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!