Delhi-NCR Weather Update: इस दिन होगा दिल्ली वालों का इंतजार खत्म, मौसम विभाग ने जारी किया झमाझम बारिश का अलर्ट

मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे दिल्लीवासियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि जल्द ही मानसून राजधानी में दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली में मानसून के प्रवेश की तारीख की घोषणा कर दी है

Delhi-NCR Weather: मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे दिल्लीवासियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि जल्द ही मानसून राजधानी में दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली में मानसून के प्रवेश की तारीख की घोषणा कर दी है।

मानसून के प्रवेश से दिल्ली में मौसम सुहाना हो जाएगा। तेज बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को राहत मिलेगी। आइए आपको बताते हैं कि आज कैसा रहेगा मौसम और किस दिन दिल्ली में मानसून प्रवेश करेगा। दिल्ली में कब आएगा मानसून मानसून यूपी, बिहार और राजस्थान में दस्तक दे चुका है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिन में यानी 22 जून तक राजधानी दिल्ली में मानसून दस्तक देगा। दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने बताया कि आज दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। उसके बाद मूसलाधार बारिश की दस्तक के साथ मानसून की शुरुआत होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट आ रही है। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव जारी रहेगा।

NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली के साथ-साथ NCR क्षेत्रों में भी मौसम बदल गया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिलों में मौसम सुहाना रहा। IMD ने गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शहर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर को ग्रीन जोन में रखा गया है। शहर में आज किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन हवाओं के साथ कभी-कभी बूंदाबांदी की संभावना है। नोएडा और गाजियाबाद दोनों में जून से भारी बारिश होने की संभावना है

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!