Delhi NCR Weather Update : फिर बदलेगा मौसम ! इस दिन दिल्ली एनसीआर में होगी बारिश, IMD का अपडेट जारी

Delhi NCR Weather Update : गुरुग्राम समेत पूरे दिल्ली एनसीआर में अचानक से ठंड खत्म हो गए ही जिसके बाद दिन के समय में धूप गर्मी का एहसास कराने लगी है । वहीं दिन में तेज़ धूप की वजह से तापमान इतना बढ गया है कि लोगों को गाड़ियों में फरवरी के महीने में ही एसी चलाना पड़ रहा है लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि इससे जल्द ही राहत मिलने वाली है ।
Delhi NCR में होगी बारिश !
IMD ने अलर्ट जारी किया है कि 16 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिवेट हो गया है जिसकी वजह से एक बार फिर दिल्ली एनसीआर में मौसम करवट लेगा और मौसम में बदलाव आएगा । वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हिमालयी क्षेत्रों और मैदानी इलाको में बारिश के आसार बन रहे हैं । (Delhi NCR Weather Update)
इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली एनसीआर में भी बारिश की बूंदे गिरेंगी । मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह दिल्ली एनसीआर में 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है । 16 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा । सोमवार के दिन दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री दर्ज किया गया है लेकिन इसके बाद मौसम बदल जाएगा । (Gurugram Weather Update)
18 फरवरी से बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के बाद 17 फरवरी से दिल्ली एनसीआर के आसमान में काले बादल छाने लगेंगे जिनकी वजह से 18 फरवरी को दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में शाम के समय बारिश की बूंदे गिर सकती है जिससे एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा । मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी से मौसम फिर से साफ हो जाएगा । (Haryana News)









