Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर शुरू, आज 43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, जानें मौसम का सटीक पूर्वानुमान

Delhi Weather report: दिल्ली NCR में जून के आते ही बरसात शुरू हुई थी। इसने दिल्ली के मौसम को बेहद सुहावना करने का काम किया। पर अब फिर से तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी हो चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है की अब तापमान में भयंकर उछाल आने वाला है।

Delhi NCR Weather: दिल्ली NCR में जून के आते ही बरसात शुरू हुई थी। इसने दिल्ली के मौसम को बेहद सुहावना करने का काम किया। पर अब फिर से तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी हो चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है की अब तापमान में भयंकर उछाल आने वाला है।

दिल्ली में कल कैसा रहा मौसम?

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अब बारिश विश्राम लेगी। अब दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का दौर शुरू होगा। कल के मौसम की बात करें तो कल दिल्ली में मौसम सुहावना रहा था। कल दिल्ली के कई इलाकों पर मेघराज मेहरबान हुए थे। जहां बारिश नहीं हुई वहाँ काले बादल छाए रहे। चलती ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत पहुंचाई।

आज कैसा रहेगा मौसम?

आज मौसम साफ रहेगा। सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी। तेज धूप के साथ-साथ आज नमी भी रहेगी, इसलिए लोगों को अभी भीषण गर्मी से जूझना पड़ सकता है। गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

आने वाले दिनों का मौसम

हालांकि, दिल्ली एनसीआर में लू चलने की अभी भी कोई चेतावनी नहीं है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे दिल्ली एनसीआर में आज यही स्थिति बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. आरके जेनामनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग की ओर से अब तक जारी ताजा अपडेट के अनुसार 12 जून तक मौसम साफ रहेगा।

दिल्ली NCR का तापमान

बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। बीच-बीच में बादल आते-जाते रहेंगे और हवाएं भी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। लेकिन अभी तक के अनुमान के मुताबिक 12 जून तक पूरे दिल्ली एनसीआर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। अभी तक लू का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!