Delhi-Mumbai Expressway: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा ये शहर ,1400 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Delhi-Mumbai Expressway:   दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बनने के बाद लाखों लोगों इसका फायदा मिलने वाला है, जिसमें हरियाणा का अंबाला शहर भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे से अंबाला भी कनेक्ट होगा। अब इसके लिए कोटपूतली-अंबाला हाईवे को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करने के लिए कोटपूतली से अलवर तक नया एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अगले 2 साल के अंदर इसे पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया है।

इस एक्सप्रेसवे के बनने से अंबाला ही नहीं बल्कि हरियाणा के कई शहरों से लेकर पंजाब तक के कई शहरों की कनेक्टिविटी मुंबई से बेहतर होगी और लोग अपनी यात्रा को और भी सुविधाजनक बना सकेंगे। बता दें कि शुरुआत में दिल्ली से मुंबई की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अब इसके विस्तार करने पर ध्यान दिया जा रहा है। Delhi-Mumbai Expressway

1400 करोड़ रुपए का बना बजट
बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से देश के कई शहरों को फायदा मिलेगा। इसी दिशा में कोटपूतली-अंबाला हाईवे को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए 86 किलोमीटर लंबा और नया एक्सप्रेसवे कोटपूतली के पास से लेकर अलवर तक बनाया जा रहा है। साथ ही ये भी कहा गया कि इस पर 1400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएगें। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद अंबाला से आने वाले वाहन, जिन्हें मुंबई जाना है, वे कोटपूतली से जयपुर की ओर की जाने की बजाय सीधे अलवर के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से होते हुए जा सकेंगे। साथ ही यहां के लोग कम समय में मुंबई पहुंच सकेंगे।Delhi-Mumbai Expressway

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button