Delhi Monsoon: दिल्ली वालों सावधान, इस दिन राजधानी में होगी मानसून की एंट्री, भारी बारिश की चेतावनी जारी

राजधानी दिल्ली में गर्मी का प्रकोप कुछ कम हुआ है, लेकिन उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को तापमान सामान्य से कम रहा और अब मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है

Delhi Weather News: राजधानी दिल्ली में गर्मी का प्रकोप कुछ कम हुआ है, लेकिन उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को तापमान सामान्य से कम रहा और अब मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 20 से 23 जून के बीच देश में मानसून के आने की भी संभावना है, जिससे दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले चार दिनों में दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ अन्य हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हो रही हैं।

इसके परिणामस्वरूप, 24 जून को मानसून के दिल्ली पहुँचने की संभावना है।

इसके पहले अगले दो दिनों में उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों, राजस्थान के कुछ और हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ेगा, जिससे कुछ क्षेत्रों में जारी भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button