Delhi Metro: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिए निर्देश ,अब मेट्रो में माल ढोने के लिए होगा अलग से कोच?

 Delhi Metro: भारत मंडपम में आयोजित दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के 31 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महानगरों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए मेट्रो के विस्तार पर जोर दिया।
साथ ही उन्होंने कहा कि मेट्रो ट्रेनों में एक कोच माल ढोने के कार्य के लिए जोड़ा जाना चाहिए। जिससे छोटे व्यवसायी व फेरीवाले अपना सामान आसानी से शहर भर में एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकें। इससे छोटे व्यवसायियों का समय बचेगा। साथ ही इस पहल से ऊर्जा की खपत भी कम होगी। Delhi Metro

हरित ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाने की भी सलाह
उन्होंने कहा कि आसान, विश्वसनीय और सुरक्षित आवागमन हर नागरिक का अधिकार है और दिल्ली मेट्रो जैसी परिवहन प्रणाली शहरी जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन गई है। वर्ष 2047 तक भारत की लगभग 50 प्रतिशत जनसंख्या शहरी क्षेत्रों में निवास करेगी। इसलिए शहरी गतिशीलता के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना आवश्यक हो गया है। उन्होंने दिल्ली मेट्रो के परिचालन में हरित ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाने की भी सलाह दी। Delhi Metro

बिजली की करीब एक तिहाई जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरी

मौजूदा समय में दिल्ली मेट्रो में बिजली की करीब एक तिहाई जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरी होती है। बता दें कि डीएमआरसी ने हाल ही में मेट्रो में माल ढुलाई की सुविधा शुरू करने के लिए एक कार्गो कंपनी से समझौता किया है। इसके तहत सुबह पहली मेट्रो ट्रेन का आखिरी कोच कार्गो के लिए आरक्षित रखने की बात कही गई थी। Delhi Metro

मेट्रो नेटवर्क के विस्तार भी तीन गुनी रफ्तार से आगे बढ़ाएंगे
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली मेट्रो ने लोगों के रोजमर्रा की यात्रा को सरल, सुरक्षित और समयबद्ध बनाया है। मेट्रो से स्कूल, कार्यालय, अस्पताल, बाज़ार हर जगह तक पहुंचना सुविधाजनक हो गया है। यह समय की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्ध हो रही है। अब जब दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार कार्यरत है तो मेट्रो नेटवर्क के विस्तार भी तीन गुनी रफ्तार से आगे बढ़ाएंगे।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button