Delhi Metro: योग दिवस के लिए सुबह 4 बजे से दौड़ेंगी मेट्रो, DMRC ने बनाया ये खास प्लान

देशभर में 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सुबह से ही लोग पार्कों और पूर्व निर्धारित स्थानों पर पहुंचने लगेंगे। इसलिए दिल्ली मेट्रो ने लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं

देशभर में 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सुबह से ही लोग पार्कों और पूर्व निर्धारित स्थानों पर पहुंचने लगेंगे। इसलिए दिल्ली मेट्रो ने लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। डीएमएसी ने 21 जून को सुबह 4 बजे से शुरुआती स्टेशनों से मेट्रो के संचालन की घोषणा की है। दैनिक समय सारिणी के अनुसार, सुबह 4 बजे से यात्री सेवाएं शुरू होने तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

2025 में देश 11वां योग दिवस मनाएगा। इस दिन को खास बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने कई तरह की योजनाएं बनाई हैं। उम्मीद है कि लाखों लोग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। खास बात यह है कि जहां केंद्र सरकार दिल्ली में 26 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है, वहीं दिल्ली सरकार ने भी 11 जगहों का चयन किया है। दिल्ली मेट्रो ने भी कार्यक्रम के लिए सुबह से अपनी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है।

‘एक्स’ सोशल मीडिया हैंडल से मिली जानकारी के मुताबिक डीएमआरसी ने सुबह 4:00 बजे से सभी शुरुआती मेट्रो स्टेशनों से सेवाएं बहाल करने की घोषणा की है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग उत्साही लोगों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए 21 जून, 2025 (शनिवार) को सभी प्रारंभिक स्टेशनों से दिल्ली मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी। दैनिक समय सारिणी के अनुसार, यात्री सेवाओं के शुरू होने तक सुबह 4 बजे से सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button