New Expressway: नोएडा-गाजियाबाद से देहरादून अब सिर्फ ढाई घंटे दूर, बस खुलने ही वाला है यह शानदार एक्सप्रेसवे
दिल्ली-एनसीआर से उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ों की यात्रा अब और भी आसान होने जा रही है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जोरों पर है और जल्द ही यह पूरी तरह से जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

New Expressway: दिल्ली-एनसीआर से उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ों की यात्रा अब और भी आसान होने जा रही है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जोरों पर है और जल्द ही यह पूरी तरह से जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इससे हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी जैसे स्थलों तक आसान और तेज सफर हो जाएगा। Delhi-Dehradun Expressway
तीन चरणों का काम पूरा कर लिया गया है. चौथे चरण का काम पूरा होने के बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर दिया जाएगा. दरअसल, दिल्ली-देहरादून यह एक्सप्रेसवे राजाजी टाइगर रिजर्व के बीचों-बीच से होकर गुजर रहा है. Delhi-Dehradun Expressway
राजाजी के बीच से गुजरने वाले पार्ट को इस तरह तैयार किया जा रहा है, ताकि वन्यजीवों के विचरण में किसी तरह की कोई दिक्कत ना आए. छह लेन वाला यह एक्सप्रेसवे कुछ हिस्सों में 12 लेन तक होगा. इसे बनाने में करीब ₹13,000 करोड़ की लागत आएगी. New Expressway