DDA News: दिल्ली वाले के लिए गुड न्यूज, अब यमुना के दोनों किनारों पर बनेगा हरियाली से भरा साइकिल ट्रैक

दिल्ली वासियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अब एक खास योजना के तहत यमुना नदी के दोनों किनारों पर साइकिल ट्रैक बनाने जा रहा है।

DDA News: दिल्ली वासियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अब एक खास योजना के तहत यमुना नदी के दोनों किनारों पर साइकिल ट्रैक बनाने जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य न केवल प्रदूषण को कम करना है, बल्कि लोगों को एक नया, हरा-भरा और अधिक शांतिपूर्ण ट्रैक देना भी है। यह ट्रैक यमुना के किनारे स्थित सभी सार्वजनिक स्थानों और पार्कों को जोड़ेगा।

यह ट्रैक पश्चिमी और पूर्वी किनारों पर बनेगा
पूरे साइकिल कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 51 किलोमीटर होगी। इसमें यमुना के पश्चिमी किनारे पर 21 किलोमीटर और पूर्वी किनारे पर 30 किलोमीटर का ट्रैक शामिल होगा। पश्चिमी हिस्सा रिंग रोड और नदी के बीच से गुजरेगा और डीएनडी फ्लाईवे तक जाएगा, जबकि पूर्वी हिस्सा वजीराबाद बैराज से शुरू होकर पुश्ता रोड, पुराने लोहे के पुल और हिंडन सरोवर तक जाएगा।

यात्रियों के लिए नया अनुभव
पिछले दो सालों में यमुना के किनारे कई नए पार्क, कैफे और जैव विविधता क्षेत्र बनाए गए हैं। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अब इन सभी को एक खूबसूरत और सुरक्षित साइकिल ट्रैक से जोड़ने की तैयारी कर रही हैं, ताकि लोग आईटीओ के असिता पार्क की तरह एक छोर से साइकिल चलाकर आसानी से सभी जगहों पर पहुंच सकें। यह दिल्ली की भीड़-भाड़ से दूर हरियाली का नया अनुभव देगा।

सरकारी योजना और समीक्षा बैठकें
मई में दिल्ली सरकार के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने डीडीए अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में तय हुआ कि यमुना किनारे के सभी पार्कों को आपस में जोड़ा जाएगा, ताकि आम जनता एक तरफ से प्रवेश कर सके और पूरे नेटवर्क में घूम सके।

पर्यटन और सुविधाएं भी होंगी खास
ग्रीनवे असिता, बांसड़ा पार्क, यमुना वाटिका, वासुदेव घाट और अमृत बायोडायवर्सिटी पार्क जैसी कई प्रमुख परियोजनाओं को जोड़ेगा। साथ ही, मयूर नेचर पार्क, हिंडन सरोवर और सराय काले खां के पास मुख्य रिवरफ्रंट जोन भी निकट भविष्य में बनकर तैयार हो जाएगा। यहां कंटेनर कैफे, टेंट कैफे, बस कैफे और शिकारा राइड जैसी सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button