Cylinder Blast : नाइट क्लब में हुए सिलेंडर ब्लास्ट, 25 लोगों की मौत, PM मोदी ने भी जताया दुख

Cylinder Blast : गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। इस भीषण दुर्घटना में 25 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हैं। मृतकों में 4 टूरिस्ट, 14 स्टाफ सदस्य और 7 ऐसे लोग शामिल हैं जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।


आधी रात हुआ ब्लास्ट, कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे क्लब को घेरा

पुलिस के अनुसार हादसा रात 12 बजे के करीब हुआ। क्लब की किचन में सिलेंडर विस्फोट हुआ जिसने कुछ ही मिनटों में आग को पूरे परिसर में फैला दिया।
फायर ब्रिगेड की टीमों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।


CM प्रमोद सावंत और MLA माइकल लोबो मौके पर पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, स्थानीय विधायक माइकल लोबो तुरंत मौके पर पहुंचे।

CM सावंत ने कहा 3 लोगों की मौत जलने से हुई है और बाकी की दम घुटने से। हादसे की उच्च स्तरीय जांच होगी।  दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं हुआ—शुरुआती जांच में खुलासा

अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में पाया कि क्लब में फायर सेफ्टी उपकरण मानकों के अनुरूप नहीं थे, आपातकालीन रास्ते ब्लॉक थे, और बिल्डिंग सेफ्टी नियमों का ठीक से पालन नहीं किया गया था। FSL टीम आग के कारणों की जांच कर रही है।


किचन से मिली सबसे ज्यादा लाशें, सीढ़ियों पर भी मिले शव—DGP

गोवा DGP आलोक कुमार ने बताया कुल 25 शव बरामद किए जा चुके हैं, सबसे ज्यादा मृतक रसोई क्षेत्र में मिले, दो लोग सीढ़ियों पर फंसे हुए मिले जिनकी दम घुटने से मौत हुई।


प्रधानमंत्री मोदी ने भी जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने X हैंडल पर लिखा कि “अरपोरा, गोवा में हुए अग्निकांड की घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों। मैंने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी से स्थिति की जानकारी ली है। राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।”

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button