Haryana News: हरियाणा में CRPF के जवान का मर्डर, आरोपियों ने घर से बुलाकर मारी गोली, ये वजह आई सामने
Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि हाल ही में जवान हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों से उसका झगड़ा हो गया था। जिसके चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान कृष्ण के रूप में हुई है। वह गांव खेड़ी दमकन का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि कृष्ण एक महीने की छुट्टी लेकर के घर आया हुआ था। फिलहाल, पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आज खानपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
खबरों की मानें, तो आरोप लगाया जा रहा है कि जिन युवकों से कृष्ण का झगड़ा हुआ था। उन्हीं लोगों ने जवान को घर के बाहर बुलाकर गोली मार दी है।
बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ का जवान कृष्ण 2 बच्चों का पिता था और एक बच्चे का जन्म 3 दिन पहले ही हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।