Crime News : ज्वेलर्स से गन पॉइंट पर लूट, दुकानदार ने दिखाई हिम्मत, एक लुटेरा पकड़ा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान खांडसा गांव के ही रहने वाले विकास (22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में विकास ने कबूल किया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कम समय में अमीर बनने के लिए लूट की योजना बनाई थी।

Crime News : गांव खांडसा में पिस्टल के बल पर दिनदहाड़े ज्वलेर्स की दुकान से बदमाश पांच किलो चांदी और 35 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। हथियार के साथ आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने बड़े ही शातिराना तरीके से शनिवार को अंजाम दिया गया।

ज्वेलर्स की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरें में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। हालांकि, भागते समय दुकानदार ने अदम्य साहस दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी फरार होने में कामयाब रहे।

पुलिस ने सेक्टर-37 थाने में बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद एक आरोपी को गिरफ़्तार कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान फरार आरोपियों के बारे में पुलिस जानकारी हासिल करेगी।(Crime News)

पुलिस को दी गई शिकायत में दुकानदार ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे तीन युवक ग्राहक बनकर उसकी दुकान में दाखिल हुए। अंदर आते ही एक युवक ने पिस्टल निकाल ली और उसे किनारे हटने को कहा। विरोध करने पर दूसरे बदमाश ने लोहे की रॉड से हमला करने का प्रयास किया। बदमाशों ने पिस्टल के दम पर तिजोरी खुलवाई और उसमें रखा कीमती सामान समेट लिया।

लूट को अंजाम देने के बाद बदमाश दुकान का शटर बाहर से गिराकर भागने की फिराक में थे। इसी दौरान दुकानदार ने शोर मचाते हुए पीछा किया और एक आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा। सूचना मिलते ही सेक्टर-37 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 01 अवैध पिस्टल भी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान खांडसा गांव के ही रहने वाले विकास (22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में विकास ने कबूल किया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कम समय में अमीर बनने के लिए लूट की योजना बनाई थी। पुलिस अब फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। (Crime News)

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!