Crime News : सोसाइटी से 40 लाख का सामान चोरी करने वाला गैंग पकड़ा, सस्ते रेट में बेचने की थी योजना

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपियों ने बहुत ही शातिर तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया। सबसे पहले उन्होंने सोसाइटी के निर्माणाधीन फ्लैट्स से सामान निकालकर उसे बेसमेंट में इकट्ठा किया।

Crime News : मिलेनियम सिटी के सेक्टर-88 स्थित मर्चेंट प्लाजा सोसाइटी में हुई लाखों की चोरी की गुत्थी को गुरुग्राम पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। निर्माणाधीन फ्लैट्स से एसी, फ्रिज और एलईडी टीवी जैसे कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 40 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी बरामद की गई है।

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों ने बहुत ही शातिर तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया। सबसे पहले उन्होंने सोसाइटी के निर्माणाधीन फ्लैट्स से सामान निकालकर उसे बेसमेंट में इकट्ठा किया। इसके बाद 5 और 6 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात को एक पिकअप गाड़ी के जरिए सारा सामान लोड कर मानेसर स्थित एक कबाड़ी के गोदाम में शिफ्ट कर दिया। आरोपियों की योजना इस सामान को बाजार में बेचने की थी, लेकिन पुलिस की तत्परता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। Crime News

सेक्टर-93 चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने मानेसर से तीन आरोपियों को दबोचा है। साने आलम (19 वर्ष)  निवासी रामपुर, यूपी (गुरुग्राम में कबाड़ी का काम करता है), सारीक (19 वर्ष) निवासी बरेली, यूपी (गुरुग्राम में कबाड़ी का काम करता है) और ताराचंद (22 वर्ष) निवासी बदायूं, यूपी (पिकअप ड्राइवर)।

पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है। इनमें 37 AC यूनिट्स, 13 LED TV, 03 रेफ्रिजरेटर, 02 माइक्रोवेव और 01 पिकअप गाड़ी (वारदात में प्रयुक्त) बरामद की गई है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ताराचंद ने वारदात के लिए अपने एक रिश्तेदार से पिकअप गाड़ी मांगकर ली थी। उन्हें लगा था कि कबाड़ी के गोदाम में सामान छिपाने के बाद वे सुरक्षित रहेंगे, लेकिन पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना पर उन्हें धर दबोचा।

इस बड़ी चोरी ने निर्माणाधीन सोसायटियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में सामान का बेसमेंट में इकट्ठा होना और फिर गाड़ी में लादकर ले जाना, सुरक्षा गार्डों की सतर्कता पर संदेह पैदा करता है। पुलिस अब इस मामले में अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि  शिकायत मिलते ही सेक्टर-10 थाने में मामला दर्ज किया गया था। टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 7 फरवरी को ही आरोपियों को काबू कर लिया। एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!